विशाल मार्च निकालकर 'चरित्र निर्माण' का अलख जगाया छात्रों ने
विशाल मार्च निकालकर 'चरित्र निर्माण' का अलख जगाया छात्रों ने सावी न्यूज़ लखनऊ, 31 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की और संदेश दिया कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी की अगुवाई में सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया। इस विशाल मार्च के माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों ने भावी पीढ़ी के चारित्रिक व नैतिक विकास हेतु सम्पूर्ण समाज में ईश्वरीय वातावरण निर्मित करने का भरपूर उत्साह जगाया। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. की विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत अनेक गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायीसी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर