Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया   


 सावी न्यूज़ लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में जैदपुर, रामपुर, जलालपुर और महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई दी है। उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें केवल एक सीट रामपुर समाजवादी पार्टी के पास थी। तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल प्रपंच के बावजूद श्रीमती तंजीन फातिमा रामपुर से जीत दर्ज की है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से श्री सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से श्री गौरव रावत विजयी हुए हैं।  
      मुम्बई विधानसभा के चुनावों में मानखुर्द, शिवाजीनगर से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी तथा भिवंडी ईस्ट से श्री रईस शेख विजयी हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का एक विधायक हैं। स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास और भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त जनता के ताजा रूझान से राजनीति में बदलाव की एक नई आहट सुनाई दी है।
      उत्तर प्रदेश अब गांधी जी, डाॅ0 लोहिया और डाॅ0 अम्बेडकर जी के विचारों पर चलेगा। भ्रष्टाचार, जातिवादी, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। समाजवादी पार्टी भविष्य की राजनीति में भी विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी।  
      यह प्रसन्नता की बात है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के कामों के प्रति दुष्प्रचार को नकार कर जागरूक मतदाताओं ने जनहित के कामों और राज्य के विकास के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों को याद रखा है।
      विधानसभा के उपचुनावों को जीतने के लिए भाजपा ने आतंक और दबाव की राजनीति पहले से ही शुरू कर दी थी। समाजवादी कार्यकर्ताओं को फर्जी केसों में फंसाने के साथ इसके प्रमुख नेताओं के खिलाफ पुलिस लग गई थी। राज्य के सभी उपचुनाव क्षेत्रों का मुख्यमंत्री जी ने दौरा किया और यह धमकी भी दी कि विपक्ष को सबक सिखाना है। इसके कारण प्रशासनिक मशीनरी ने पक्षपातपूर्ण ढंग से सत्तारूढ़ दल को जिताने के हथकंडे शुरू किए और विपक्ष को अपमानित करने के कदम उठाए। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।
       ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से राज्य को तबाह किया है। विकास में उसकी कोई रूचि नहीं रही है। जनता ने भाजपा के दम्भ को तोड़ा है और लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है। इसके लिए प्रदेश के मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम