राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का जनपद उन्नाव भ्रमण

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का जनपद उन्नाव भ्रमण राज्यपाल ने किया कृषि एवं विकास पर आधारित प्रर्दशनी का अवलोकन जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्वयं सेवी संस्थायें टी0बी0 मरीजों को गोद लें जैविक उत्पाद की खेती एवं बिक्री से लाभ प्राप्त करें किसान महिलायें आत्मनिर्भर होकर मिशाल कायम करें - राज्यपाल समस्याओं को दूर करने हेतु महिलाओं को संगठित होकर आगे आना होगा - राज्यपाल नगरीय एवं ग्रामीण आवासीय योजना से लाभान्वितों से आवासोें की गुणवत्ता पर राज्यपाल ने की विस्तार से चर्चा जिला जेल का निरीक्षण कर महिला बन्दियों के बारें में हालचाल भी लिये लखनऊ: 30 जनवरी, 2021, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने आज अपने जनपद उन्नाव के भ्रमण कार्यक्रम मेें पुलिस लाइन में कृषि एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूह दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत नवदुर्गा महिला एवं पूजा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित कपडे के झोले, शाल, जरी आदि के काम को बहुत ही बारीकी से देखा। उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी की कि मह