Skip to main content

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए टीम केयर इंडिया रिसर्च फ़ाउंडेशन ने लगाया कैम्प।

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए टीम केयर इंडिया रिसर्च फ़ाउंडेशन ने लगाया कैम्प।

लखनऊ ।गरीबो को सदी से बचाने के लिए ही टीम केयर इंडिया और एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज मालिन बस्ती अकबर नगर में ऊनी वस्त्रों एवं कपड़ो के वितरण के लिए एक कैम्प लगाया जिसमें मलिन बस्ती में रहने वाले वंचित वर्ग के लोगों में वस्त्रों का वितरण किया गया। टीम केयर इंडिया व एहसास ट्रस्ट का यह प्रयास रहता है क समाज के गरीब, बेसहारा व वंचित वर्ग की सहायता की जा सके। जिसके अंतर्गत वह शहर के सभ्रांत लोगों से सहयोग लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद का प्रयास संस्था के द्वारा किया जाता है। कैम्प में संस्था के अध्यक्ष, शहज़ादे कलीम ने बताया कि हमारे समाज में जो निर्बल वर्ग हैं, इनके पास तन ढकने के लिए कपड़े तक नही हैं, तो हमारा यह सामाजिक कर्तव्य बनता है की हम उनकी मदद करे। वहीं संस्था की सचिव अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि जब हम इन असहाय और वंचित लोगों की किसी प्रकार की मदद कर पाते हैं तो उनकी मुस्कान दिल को एक सकून से भर देती हैं और ऐसा लगता है कि जीवन में कुछ सार्थक किया है, कोषाध्यक्ष अफरोज़ खान ने कहा कि  हमारी संस्था ने सदैव  मुश्किल दौर में 

लोगों की मदद की है और आगे जब भी आवश्यकता होगी  हम अपना सहयोग  देगे एहसास ट्रस्ट की निगहत खान जो कि एक जानी-मानी सोशल वर्कर है, उनकी सरपरसती में ये कैम्प लगाया गया। उन्होँने कमजोर वर्ग के लिये कपड़े व खाद्य सामग्री उप्लब्ध कराई व टीम का हौसला बढ़ाया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन टीम के उपाध्यक्ष श्री रत्नाकर मौर्य व प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग त्रिवेदी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनने में समाज के सम्मानित सदस्य, प्रसिद्ध समाज सेवी, मुरलीधर अहूजा, ज़ुबैर अहमद, वहीद वामिक खां, फैज़ अहमद, तथा पीस एजुकेशनल ट्रस्ट के मुर्तज़ा अली ने अपना सहयोग दिया। इसके साथ ही, टीम केयर इंडिया की सदस्य, सानिका त्रिपाठी, इवेंट मैनेजर श्वेता अग्रवाल, अनुभा मिश्र, शाशांक शेखर, व चैतन्य त्रिपाठी ने उत्साह पूर्वक कार्य किया। 

संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सहयोगी संगठनों, एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, टीम लखनऊ, कोक (वृंदावन बॉटलर्स प्र• ली•), एम एम ग्रुप रॉयल कैफे, उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन , पीस एजुकेश्नल ट्रस्ट, जश्न-ए-आज़ादी  ट्रस्ट, डी एन एन मीडिया ग्रुप, और समय फ्रेंड न्यूज़ चैनल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

व्यापारी निर्भीक होकर अपने बाजार खोलें अब नहीं होगी छापेमारी - संदीप बंसल

व्यापारी निर्भीक होकर अपने बाजार खोलें अब नहीं होगी छापेमारी  -  संदीप बंसल    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मिला प्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ, प्रदेश में जीएसटी महकमे के अधिकारियों द्वारा छापेमारी के नाम पर बनाए जा रहे और भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिले दोनों नेताओं से वार्ता के दौरान यह बात निकल कर के आई इस पूरे प्रकरण में कोई ना कोई साजिश व्यापारी समाज को  भयभीत करने के लिए रची गई है जिसके कारण से उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों के बाजार बंद हो गए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान ही भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की  तथा यह आदेश पारित हुआ कि आप उत्तर प्रदेश में जीएसटी की कोई छापेमारी नहीं होगी                  संदीप बंसल ने दोनों भाजपा नेताओं को बताया कि इस छापेमारी में कुछ अ

सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन

सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन लखनऊ 30 नवम्बर 2022, सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय "JAMBOREE" सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन किया गया  "JAMBOREE" के तीसरे और अंतिम दिन का आरम्भ कथक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। तीसरे दिन आदरणीय फादर रॉबर्ट मुख्य अतिथि और निर्णायक मण्डल में डॉ मुफीद अहमद, श्री सत्यम श्रीवास्तव और सुश्री खुशी रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर विनीता जोसेफ और प्रबंधक सिस्टर अपिर्ता के मार्गदर्शन में किया गया। अंतिम दिन तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन कया गया जिसमे तीन स्कूलों ने भाग लिया।  टेकनो टूर और फैशनीसटा में सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम विजय रही जबकि टेक स्केच में प्रेसटन इंटरनेशनल एकेडमी की टीम विजेता रही। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने कुल 8 प्रतियोगिताओ को जीत कर शीर्ष स्थान पर रही वही सेंट फेदलिस कॉलेज की टीम ने 2 प्रतियोगिताओ पर जीत हासिल की। तीन