Skip to main content

सी.एम.एस. में ‘इण्टरनेशनल डे ऑफ़ एजूकेशन’ का ऑनलाइन उद्घाटन लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया होंगी मुख्य अतिथि

 

सी.एम.एस. मेंइण्टरनेशनल डे ऑफ़ एजूकेशनका ऑनलाइन उद्घाटन लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया होंगी मुख्य अतिथि

लखनऊ, 24 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा दो दिवसीययू.एन. इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशनका उद्घाटन समारोह 24 जनवरी को आॅनलाइन आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि 24 एवं 25 जनवरी को आयोजित यह दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह मुख्यतः 3 से 14 वर्ष के प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल एवं क्रोएशिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि यह शैक्षिक समारोह छात्रों की शैक्षिक एवं सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में, यह समारोह कोरोना महामारी के दौरान ठप पड़ी शैक्षिक गतिविधियों को पुनः संचालित करने, शैक्षिक गतिविधियों में पारिवारिक सहयोग को बढ़ाने,  छात्रों, शिक्षकों अभिभावकों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनमें कुछ नया करने का जज्बा जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। सी.एम.एस. का मानना है कि जनमानस में एकता, शान्ति सहयोग के विचारों को बढ़ावा देने एवं विचारों के आदान-प्रदान हेतु यह सर्वोत्तम समय है, जब हमें भावी पीढ़ी को नई ऊचाइयों पर पहुँचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

            श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह की विभिन्न रोचक ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे ग्रूवी मूवी - एनर्जाइजर (एकल गायन), आर्टिस्ट्री - आर्ट आॅन प्लैटर (पारिवारिक गतिवधि), रिदमिक फ्यूजन (वाद्ययंत्र), इसेम्बल (समूह गायन), वीविंग योर सर्वाइवल (कोरोना से बचाव) आदि हेतु बड़ी संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा, 25 जनवरी को पाॅवर आॅफ वाॅइस (भाषण प्रतियोगिता)’ का आॅनलाइन आयोजन किया जायेगा और इसके उपरान्त विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों की घोषणा की जायेगी। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शैक्षिक समारोह छात्रों, शिक्षकों अभिभावकों में सकारात्मक सोच का विकास करने में महती भूमिका निभायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम