Skip to main content

‘पटाखा रहित दीपावली' मनाने की जोरदार अपील


पटाखा रहित दीपावली' मनाने की जोरदार अपील


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के छात्रों ने आज अपनी प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम एवं शिक्षकों के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर समस्त देशवासियों से खासकर हम उम्र छात्रों व सहपाठियों से 'पटाखा रहित दीपावली मनाने की जोरदार अपील कीइस विशाल रैली के माध्यम से सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के सैंकड़ों छात्रों ने 'दीवाली जरूर मनायेंगे, पटाखा नहीं छुड़ायेंगे', 'वातावरण को बचाओ, पटाखा मिटाओ', 'अंधकार मिटायेंगे, दीप जलायेंगे, दीवाली मनायेंगे, पटाखा नहीं जलायेंगे' आदि नारे लिखे पोस्टर व बैनर के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर 'पटाखा रहित दीवाली' मनाने का अभूतपूर्व अलख जगाया। इस विशाल मार्च द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने संदेश दिया कि देश हित में, समाज हित में, पर्यावरण के हित में एवं स्वयं खुद के जानमाल के हित में पटाखा रहित दीवाली मनाएं और बुराई से अच्छाई की ओर अग्रसर हो। रैली के दौरान छात्रों ने स्वयं अपने हाथों से बनाये पेपर बैग लोगों को बाँटे और संदेश दिया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु पॉलीथिन का प्रयोग रोकना होगा। सी.एम.एस. छात्रों की इस विशाल रैली में वरिष्ठ नागरिकों व समाजिक कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर प्रदूषणमुक्त एवं खुशहाल दीपावली मनाने का संकल्प जगाया।



इस अवसर पर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम.एस. छात्र इस बात को महसूस करते हैं कि सुख और समृद्धि के त्योहार दीपावली का वास्तविक आनन्द पटाखा रहित दीवाली में ही निहित है। पटाखों के कारण प्रतिवर्ष हजारों बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं साथ ही अनेक प्रकार की जहरीली गैसें वायुमण्डल को बुरी तरह प्रदूषित करती हैंश्रीमती गौतम ने कहा कि दीपावली मात्र एक पर्व अथवा त्योहार नहीं है अपितु यह हमें अपने अंदर आत्मा का प्रकाश धारण करने की प्रेरणा देता है।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र विगत कई वर्षों से पटाखा रहित दीवाली की मुहिम चलाए हुए हैं तथा पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस के लगभग 55,000 छात्रों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से दीपावली में पटाखों का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा की है। सी.एम.एस. का मानना है कि 'पटाखा रहित दीपावली', पटाखों व प्रदूषण वाली दीवाली से हजारों-लाखों गुना अच्छी है, जिसे सभी को अमल में लाना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार