Skip to main content

लौहपुरूष सरदार पटेल और प्रखर समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई 


लौहपुरूष सरदार पटेल और प्रखर समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई 


सावी न्यूज़ लखनऊ। लौहपुरूष सरदार पटेल और प्रखर समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके चित्रों पर तथा लखनऊ, गोमती नदी के तट पर मोतीमहल स्थित आचार्य नरेन्द्र देव जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।
      उन्होंने कहा आज इन महापुरूषों के आदर्शों और सिद्धांतों से नई पीढ़ी को प्रेरणा तथा उन पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। आरएसएस नफरत और समाज बंटवारे का विचार फैलाती है उस पर फिर पाबंदी लगनी चाहिए।



       सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जहां उन्होंने देश की एकता के लिए कदम उठाये थे वहीं सामाजिक सौहार्द के लिए आरएसएस पर पाबंदी लगाने का काम किया था। आज आवश्यकता फिर ऐसे नेता की है जो आरएसएस की भड़काऊ विचारधारा पर रोक लगा सके।  
       यादव ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव ने आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के बाद समाज किस दिशा में जाए इसके लिए समाज को जागरूक किया। हमने उनका रास्ता अपनाया है। आज लोकतंत्र को पंगु करने की कोशिश की जा रही है। जब समाज में बराबरी आएगी तभी खुशहाली आएगी। लोकतंत्र के मूल्यों की पुनस्र्थापना के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है।
       अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में राम राज्य नहीं नाथूराम राज्य चला रही हैं। नागरिकों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यूपी 100 की व्यवस्था तहसनहस कर दी गई है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा की सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का किसान कर्ज से लदा है, फांसी लगाकर जान दे रहा है। नौजवान का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया है।
       अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र पर चैतरफा हमला हो रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक और सार्थक भूमिका को भी सत्तादल कुचलना चाहता है। भाजपा राज में बेटियों और महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार की पराकाष्ठा है। भाजपा सरकार न्याय के रास्ते से विरत हो गई है। फर्जी झूठे केसों में नौजवानांे को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। समाज में विषमता और नफरत फैलाई जा रही है।
       प्रखर समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव और लौहपुरूष सरदार पटेल की जयंती पर सर्वश्री अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, एस.टी. हसन सांसद मुरादाबाद, आचार्य जी के परिवार से यशोवर्धन तथा श्रीमती मीरावर्धन, विधायकगण जगजीवन प्रसाद, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, मूलचंद चैहान, शैलेन्द्र यादव 'ललई', राजपाल कश्यप तथा श्रीमती गीता सिंह, रामसिंह राणा, रामआसरे विश्वकर्मा, विजय शर्मा, मौलाना कादरी, मनोज सिंह 'काका', रामजतन राजभर, जगदेव यादव, डाॅ0 अखिलेश पटेल, सर्वेश अम्बेडकर, चौधरी दर्शन सिंह एवं देवेन्द्र जाखड़ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार