Skip to main content

समाजवादी पार्टी के द्वारा दूसरे राज्यों में विस्तार के लिए अभियान चलाया जाएगा


समाजवादी पार्टी के द्वारा दूसरे राज्यों में विस्तार के लिए अभियान चलाया जाएगा


सावी न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के द्वारा दूसरे राज्यों में विस्तार के लिए अभियान चलाया जाएगा। उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पार्टी जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के श्री मनोज कुमार भट्ट उम्मीदवार होंगे।
      अखिलेश यादव से आज बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इनमें सर्वश्री डाॅ0 एस.एन. सचान, प्रो0 आर.के. पाठक, सुरेश परिहार एडवोकेट, हुसैन अहमद, अतुल शर्मा, शोएब अहमद, रमेश गौड़, सुभाष पंवार, रमेश बिष्ट, मदन सान्याल, अशोक ग्रोवर, अवतार सिंह, श्रीमती हेमा बोरा, एस.के. राम, संजय सिंह, अरविन्द यादव, महेश नेगी, राजपाल यादव, नरेन्द्र गुर्जर, नंदन सिंह बोरा आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। उत्तराखण्ड से आए हुए कार्यकर्ताओं ने श्री अखिलेश यादव का अभिनंदन किया तथा उन्हें शाल, गंगाजल कलश तथा गंगोत्री से लाया गया गंगा जल भेंट किया।
     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उत्तराखण्ड की जनता को निराश किया है। वे बस कुर्सी दौड़ खेलते रहे हैं। समाजवादी पार्टी राजनीति में वैचारिक विकल्प है जो विकास की बात करती है। भाजपा सिर्फ निरर्थक मुद्दों को उठाती है और नफरत तथा समाज में बंटवारे की राजनीति करती है। उत्तराखण्ड के सवालों पर समाजवादी पार्टी संवेदनशील है।
      यादव ने कहा कि पहाड़ की समस्याएं पहाड़ जैसी हैं भाजपा सरकार की इनके समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है। भाजपाराज में सिर्फ उद्योगपतियों की पंूछ है। भ्रष्टाचार और अपराधों पर कोई रोक नहीं है। बेरोजगारी से नौजवान परेशान है। नौटबंदी से अर्थव्यवस्था चैपट है। छोटे उद्योगधंधे बंदी के कगार पर है। समाजवादी पार्टी जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराने के लिए अभियान चलाएगी।
      अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में समाजवादी सरकार की भूमिका रही है। सीमावर्ती राज्य में पर्यावरण और नदियों में प्रदूषण की बड़ी समस्या है। शराब की वजह से पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में तनाव की स्थिति रहती है। शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। कृशि क्षेत्र की उपेक्षा से सेबो के उत्पादक किसान परेशान है। गांव खाली होते जा रहे हैं। पलायन का संकट है। महिलाएं असुरक्षित हैं।
      उत्तराखण्ड से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के प्रति जनसामान्य में बहुत आकर्शण और सम्मान है। उनका नेतृत्व जमीन से जुडा है। उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस के राज में कोई अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। पहाड़ के लोगों की जिंदगी अभी भी काफी कष्टमय है। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में सक्रिय भूमिका निभायेगी।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम