Skip to main content

सी.एम.एस. छात्रों ने वृक्षारोपण कर ‘हरी-भरी धरती’ का जगाया अलख

सी.एम.एस. छात्रों ने वृक्षारोपण कर ‘हरी-भरी धरती’ का जगाया अलख

लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्रों ने ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के अन्तर्गत आज अपने विद्यालय परिसर के आसपास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा एवं हरी-भरी धरती का अभूतपूर्व अलख जगाया और जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वृक्षारोपण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रख्यात पर्यावरणविद् डा. हीरा लाल, आई.ए.एस., विशेष सचिव, सिंचाई, उ.प्र. ने वृक्ष रोपित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. हीरा लाल ने कहा कि युवा पीढ़ी का सामूहिक प्रयास पर्यावरण संवर्धन हेतु जनमानस के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा। उन्होंने सी.एम.एस. छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के छात्र पढ़ाई में तो अव्वल हैं ही, साथ ही सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में भी अग्रणी हैं। इस वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्रों ने जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रों ने खासतौर पर फल देने वाले व छाया देने वाले वृक्षो को रोपित किया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण के प्रति बेहद जागरूक हैं एवं पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण इत्यादि में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के अन्तर्गत सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पसों में वृक्षारोपण समेत विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गोमती नगर विस्तार स्थित सी.एम.एस. शालीमार वनवर्ल्ड कैम्पस में भी प्रधानाचार्या सुश्री प्रियंका अग्रवाल की अगुवाई में वृक्षारोपण अभियान आयोजित हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने बड़े उत्साह से पौधे रोपे, उनकी निराई-गुड़ाई कर पानी दिया एवं इन पौघों के बड़े होने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार