Skip to main content

सी.एम.एस. छात्र की फुटबाल प्रतिभा को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

सी.एम.एस. छात्र की फुटबाल प्रतिभा को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

लखनऊ, 10 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र श्याम जी अवस्थी ने अपनी अद्भुद फुटबाल प्रतिभा की बदौलत स्कूल से लेकर स्पेन तक का सफर तय कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सी.एम.एस. छात्र श्यामजी की बेशुमार फुटबाल प्रतिभा को देखते हुए स्पेन के रियल मैड्रिड क्लब ने अभी हाल ही में उन्हें 15-दिवसीय स्पेन यात्रा हेतु आमन्त्रित किया, जहाँ उन्हें विश्व के टॉप फुटबाल कोच एवं विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के सानिध्य में अपनी फुटबाल प्रतिभा को निखारने व संवारने का अभूतपूर्व अवसर मिला। इस दौरान रियल मैड्रिड फुटबाल क्लब की ओर से विश्व प्रसिद्ध ला-लीगा फुटबाल लीग के अण्डर-18 मैच में खेलते हुए श्यामजी ने अप्रतिम प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं तीन मेडल व ट्राफी के साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. छात्र की स्पेन यात्रा का सम्पूर्ण खर्च रियल मैड्रिड क्लब द्वारा वहन किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि स्पेन के विश्व प्रसिद्ध रियल मैड्रिड फुटबाल क्लब द्वारा सी.एम.एस. छात्र को आमन्त्रित करना अपने आप में गर्व का विषय है, जो सी.एम.एस. छात्र की खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत व फुटबाल के प्रति उसके जुनून को स्वयं ही प्रमाणित करता है। सी.एम.एस. परिवार श्यामजी की अभूतपूर्व उपलब्धि पर गौरवान्वित है।सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने कहा कि फुटबाल पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है, ऐसे में भारत की युवा पीढ़ी को फुटबाल के प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत है। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार