Skip to main content

हिंदी फिल्म "द लॉस्ट गर्ल" का म्यूजिक पैनोरमा ने किया रिलीज, मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स

हिंदी फिल्म "द लॉस्ट गर्ल" का म्यूजिक पैनोरमा ने किया रिलीज, मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स 

मुम्बई,लेखक, निर्देशक आदित्य रानोलिया और एडमेक इंडिया, ए. आर. फिल्म्स व ए. आर. स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म द लॉस्ट गर्ल का म्यूजिक पैनोरमा म्यूजिक कंपनी (कुमार मंगत पाठक) द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के गाने बहुत मनमोहक व दिल को छू लेने वाले हैं जो सीधे लोगो के दिल में उतर जाएंगे। इसी वर्ष पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल द्वारा फिल्म को देशभर में रिलीज किया जायेगा। फ़िल्म के म्युज़िक और गीतों को खूब सराहा जा रहा है। एक गीत रब तू ही बता को तो बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।

द लॉस्ट गर्ल दिल और रूह को झिंझोड़ देने वाली हिंदी फिल्म है, जो की 1984 में हुए भीषण सिख दंगों पर आधारित है। दंगो के दौरान एक 5 साल की लड़की अपने परिवार से बिछड़ जाती है। फिल्म उन सभी अनाथ बच्चो को समर्पित है जो ऐसे भीषण दंगो में अपने परिवार को खो देते है और दुनिया में अकेले रह जाते है. फिल्म दर्शको के रोंगटे खड़े कर देगी तथा बहुत ही प्रेरणादायक है जो कि बच्चो को मोटिवेट करेगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है प्राची बंसल, अरोनिका रानोलिया, भूपेश सिंह, पूनम जांगड़ा, नविन निषाद, रवीश सिंह, रमन नासा, अक्षय सिंह, शेखर यादव, सुमन सेन, सुनील भारती, नीवा मालिक व अन्य ने। फिल्म को बहुत सारी फ़िल्मी हस्तियों ने सराहा है तथा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्डस पा चुकी है।

मशहूर फिल्म निर्माता आदित्य रानोलिया का कहना है कि दंगे से सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं और बच्चे होते हैं, हालांकि उनका दंगों से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, द लॉस्ट गर्ल दंगो से पीड़ित एक लड़की सुहानी की कहानी है। फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गयी और सिनेमाहॉल में ये फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आएगी। मैं दुनिया में इस तरह के मुद्दों को फ़िल्म के द्वारा उठाऊंगा।"

फिल्म में म्यूजिक दिया है विवेक अस्थाना ने, सह निर्देशन प्रभात ठाकुर का है, डीओपी फारूख खान हैं, गीत आशीष पूर्वने लिखे हैं, नेहा चौहान व वीणा जोशी ने गीत गाए हैं। एडिटर अखिलेश शुक्ला हैं, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर समृति दत्ता और सिमी रानोलिया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम