Skip to main content

पैत्रिक भूमि बचाने के लिए देना पड़ रहा धरना

पैत्रिक भूमि बचाने के लिए देना पड़ रहा धरना

  • भरतीय किसान यूनियन  की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

लखनऊ।  भूमाफियाओं से परिवार की जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भरतीय किसान यूनियन  की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी है। उन्होंने बताया कि भूमाफिया  जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि खसरा संख्या 202  रकबा लगभग 8.9000 वर्गफिट शेखापुर अलीगंज स्थित भूमि जोकि हमारे संगठन संगान की वरिष्ठ पदाधिकारी गुलफ़िशा खान (प्रदेश सचिव) के पति अमीर आलम खान की पैत्रिक संपत्ति है । उक्त भूमि को हरीशचन्द्र अवस्थी व मो. नदीम से बचाने के लिए 12 फरवरी से शांतिप्रिय तरीके से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। उप जिलाधिकारी को उक्त विषय के सम्बन्ध में 06 फरवरी 2024 को  किया जा चुका है । यह मामला लम्बित है। इसके बाद भी विपक्षी  लगातार उकसाने की कार्यवाही कर रहे हैं। वह जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर इस पर कब्जा कर रहे हैं। उक्त भूमि से संबंधित बाद सिविल जज (सी.डी) लखनऊ के समक्ष अमीर आलम खान बनाम ठाकुर जी महाराज के नाम से लंबित है। सावित्री सिंह ने बताया कि सतीश चंद्र अग्रवाल ने सिविल जज न्यायालय में लिखित रूप में अमीर आलम को बहस और समझौते में मालिक मान चुके हैं। अब फर्जी अभिलेख बनाकर सतीश चंद्र अग्रवाल के बेटे अमित अग्रवाल, हरीश अवस्थी, नदीम आजमी की मिलीभगत से हेराफेरी कर नायाब तहसीलदार के यहां से आठ महीने पहले आदेश करा लिया था। इसके खिलाफ हम लोगों ने उप जिलाधिकारी के यहां अपील दायर की है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।