Skip to main content

भारत सरकार के ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र

भारत सरकार के ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ से सम्मानित हुए सी.एम.एस. के तीन छात्र 

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों दिव्यांश अग्रवाल, सूरज पांजा एवं मोहम्मद दानियल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। देश भर के लगभग एक लाख छात्रों के बीच सी.एम.एस. के इन तीनों प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान विषय में उनकी रूचि, उत्कृष्ट ज्ञान, लगन, अभूतपूर्व वैज्ञानिक व सृजनात्मक प्रतिभा हेतु इस सम्मान से नवाजा गया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान हेतु देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग एक लाख छात्रों ने अपने मूल विज्ञान प्रोजेक्ट/प्रविष्टियों को प्रेषित किया था। इन एक लाख विज्ञान प्रविष्टियों में से मात्र 60 प्रविष्टियों को ‘इन्स्पायर-मानक अवार्ड’ (मिलियन माइंड अगमेन्टिंग नेशनल एस्पिरेशन्स एण्ड नॉलेज अवार्ड) हेतु चयनित किया गया, जिनमें सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के ये तीन छात्र भी शामिल हैं। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. के तीनों छात्रों को दस-दस हजार रूपये अर्थात कुल 30,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु विद्यालय के तीनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके अथक परिश्रम व लगन की बदौलत सी.एम.एस. छात्र नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी शैक्षिक रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों में उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन प्रदान करता है, जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं, साथ ही साथ रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम