Skip to main content

सी.एम.एस. भावी पीढ़ी को समाज के नवनिर्माण हेतु तैयार कर रहा है: इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ

सी.एम.एस. भावी पीढ़ी को समाज के नवनिर्माण हेतु तैयार कर रहा है: इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस द्वारा ‘पर्यावरण कार्यशाला’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजे-धजे परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप पधारे लखनऊ के नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सी.एम.एस. भावी पीढ़ी को समाज के नवनिर्माण हेतु तैयार कर रहा है। मुझे खुशी है कि सी.एम.एस. छात्रों को पर्यावरण, जल-संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं भूजल जैसी मूलभूत चीजों में रचनात्मक योगदान हेतु प्रेरित कर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सामाजिक विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर श्री इन्द्रजीत सिंह ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित भी किया। इससे पहले, श्री सिंह ने महान शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक स्वं. डा. जगदीश गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक होना आवश्यक है। प्रो. किंगडन ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास प्रभावशाली परिवर्तन लाते हैं।कार्यशाला का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय के 750 से अधिक छात्रों ने बड़े उत्साह से भागीदारी की और जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं जल व ऊर्जा संरक्षण प्रति जागरूकता  जगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रों ने मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला, साथ ही राजाजीपुरम क्षेत्र में ग्राउण्डवाटर को बढ़ाने, जल-संरक्षण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण में सुधार की अपनी योजनाओं को सभी के समक्ष रखा। कार्यशाला का समापन सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।