Skip to main content

गणतन्त्र दिवस परेड में ‘विश्व एकता व वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश देगी सी.एम.एस. की झाँकी

गणतन्त्र दिवस परेड में ‘विश्व एकता व वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश देगी सी.एम.एस. की झाँकी

लखनऊ, 14 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल आगामी 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित होने वाली अपनी अद्भुत झाँकी के माध्यम से ‘विश्व एकता एवं वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश जनमानस को देने जा रहा है। ‘विश्व एकता लाना है, वसुधा कुटुम्ब बनाना है’ विषय पर आधारित सी.एम.एस. की यह प्रेरणादायी झाँकी जनमानस को देश के प्राचीन साँस्कृतिक दर्शन व भारतीय संविधान में समाहित ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से तो अवगत करायेगी ही, साथ ही एकता, शान्ति, सद्भाव व सौहार्द पर आधारित विश्व व्यवस्था का आह्वान भी करेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की यह झाँकी समस्त जनमानस को अनेकता में एकता, सर्वधर्म समभाव एवं विद्यालय को समाज का प्रकाश स्तम्भ के रूप में प्रदर्शित कर उच्च जीवन मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा देगी।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की झाँकी पाँच भागों में हैं और सभी भाग एक अनूठे ढंग से विश्व एकता का संदेश दे रहे हैं। झाँकी के प्रथम भाग में एक बच्चा ग्लोब उठाये हुए सारे विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दे रहा है जबकि द्वितीय भाग में अनेकता में एकता की भावना का प्रदर्शन करते हुए एक ही छत के नीचे मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा, बौद्ध विहार, बहाई मन्दिर आदि विभिन्न पूजा स्थल दिखाये गये हैं, जो यह दिखाता है कि सभी 

धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। यहीं पर सी.एम.एस. छात्र झाँकी गीता ‘विश्व एकता लाना है, वसुधा कुटुम्ब बनाना है’ पर नृत्य प्रस्तुत कर रहें है। झाँकी के तृतीय भाग में एक विद्यालय दिखाया गया है जहाँ बच्चे विभिन्न धर्मग्रंथों के माध्यम से हृदयों की एकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। झाँकी का चौथे भाग में स्कूल को समाज के प्रकाश स्तम्भ के रूप में दर्शाया गया है। विद्यालय यदि समाज को प्रकाश केन्द्र नहीं बनेगा तो समाज का उत्थान व विकास संभव नहीं होगा। झाँकी के अंतिम भाग में शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हुए दर्शाये गये हैं। झाँकी का यह भाग संदेश दे रहा है कि शिक्षक भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माता, नैतिकता के संवाहक और संस्कृति के रक्षक होते हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को निकाली जाने वाली यह झाँकी सम्पूर्ण विश्वसमाज को समर्पित है और दुनिया को स्वर्ग बनाने के लिए प्रेम और प्यार से रहने के लिए प्रेरित कर रही है। झाँकी का निर्माण बड़े जोर-शोर से जारी है, जिसमें लगभग 100 कारपेन्टर, आर्टिस्ट, इंजीनियर व अन्य कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार