Skip to main content

कर्पूरी ठाकुर जी की ही तरह गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय लिया: अमित शाह

कर्पूरी ठाकुर जी की ही तरह गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय लिया: अमित शाह

नई दिल्ली,  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने  जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि, ‘कर्पूरी ठाकुर की ही तरह गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय लिया।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला अभूतपूर्व और सराहनीय है। पहले सिर्फ परिवार के करीबी नेताओं का ही सम्मान होता था, मोदी जी ने जननायकों को सम्मानित करने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर मोदी जी ने संविधान के मूल मंत्र ‘सबको न्याय, सबको समान अधिकार’ को सम्मानित करने का काम किया है। इस फैसले से करोड़ों गरीब युवाओं के मन में कुछ भी बन सकने की आशा पैदा होगी।

कर्पूरी ठाकुर अपने स्वभाव, अपने कर्म, अपनी सिद्धांतप्रियता, अपनी सादगी, अपनी सरलता और गरीबों-वंचितों के प्रति अपनी संवेदना से जननायक तो बने थे, लेकिन भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर बनने में बहुत लंबा समय लग गया। आजादी के बाद ढ़ेर सारे लोग सत्ता में आए लेकिन किसी ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना उचित नहीं समझा। कर्पूरी ठाकुर एक महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए काम किया। आज मोदी सरकार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह संयोग ही है कि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामकाज करके जहाँ एक तरफ राम भक्तों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया, वहीं 23 जनवरी को गरीबकाज करके करोड़ों गरीबों के दिल की तमन्ना पूरी कर दी। दुनिया जानती है कि 500 साल से सभी राम भक्त प्रतीक्षा कर रहे थे कि राम लला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हों, इस काम को 22 जनवरी को मोदी जी ने पूरा कर दिया और 23 जनवरी को सामाजिक न्याय को मूर्त रूप देने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर हजारों-लाखों गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और आदिवासियों की मन की तमन्ना को पूरा कर दिया। मोदी जी ने ना केवल जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित किया है बल्कि देश के 70 करोड़ गरीबों को सम्मानित करने का भी काम किया है।

अंत्योदय की राजनीति करने वाले शाह का स्पष्ट मानना है कि जो लोग सिद्धांत की राजनीति करते हैं, जो चतुराई नहीं चरित्र की राजनीति करते हैं, जो पिछड़ों, दलितों, वंचितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करते हैं, उन सभी लोगों के संबल को बढ़ाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

मोदी जी के नेतृत्व और शाह की नीतियों के तहत गरीबों को सशक्त बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। बीते 10 सालों में गरीबों के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाएँ शुरू की गई हैं। इन योजनाओं से गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। बीते दस सालों में गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के कई अवसर प्रदान हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम