Skip to main content

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 11 पुरस्कार मिले

बीटिंग द रिट्रीट  समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 11 पुरस्कार मिले

लखनऊ, 29 जनवरी। गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सर्वाधिक 11 पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं  सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने अपनी छात्र टीमों के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में  सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ ब्रास बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. कानपुर रोड को ही सर्वश्रेष्ठ बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ साँस्कृतिक प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, बालकों के बेस्ट मार्च हेतु सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस को द्वितीय पुरस्कार, बेस्ट बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस को द्वितीय पुरस्कार, बालक व बालिकाओं के बेस्ट फ्लैग मार्च हेतु सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस को द्वितीय पुरस्कार, बेस्ट नृत्य प्रस्तुति हेतु सी.एम.एस. कानपुर रोड को  द्वितीय पुरस्कार, बालिकाओं के बेस्ट मार्च हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस को तृतीय पुरस्कार एवं बालक व बालिकाओं के बेस्ट फ्लैग मार्च हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा,  ‘विश्व एकता लाना है, वसुधा कुटुम्ब बनाना है’थीम पर आधारित सी.एम.एस. झाँकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गणतन्त्र दिवस परिसमाप्ति समारोह ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु सभी प्रधानाचार्याओं, छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. का लक्ष्य भावी पीड़ी का नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक उत्थान कर उन्हें समाज का आदर्श नागरिक बनाना है, जिसकी झलक गणतन्त्र दिवस परेड में देखने को मिली। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम