Skip to main content

अपोलोमेडिक्स में आयोजित वर्कशॉप में डॉक्टर्स ने रीजनल एनेस्थीसिया के नवीन तरीकों के बारे में प्राप्त की जानकारी

अपोलोमेडिक्स में आयोजित वर्कशॉप में डॉक्टर्स ने रीजनल एनेस्थीसिया के नवीन तरीकों के बारे में प्राप्त की जानकारी

लखनऊ, 21 अगस्त 2023, अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा कॉम्प्रिहेंसिव इंटरवेंशनल प्रोसीजर स्पेसिफिक एनेलजेशिया (सीआईएसपीए) विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सर्जरी के दौरान मरीज को होने वाले दर्द को कम करने के लिए रीजनल एनेस्थीसिया का उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। अलग अलग सर्जरी की प्रक्रिया में दर्द से राहत प्रदान करने के लिए, विभिन्न सर्जरी के लिए अलग-अलग एनेस्थीसिया तकनीकों की आवश्यकता होती है।

अपोलोमेडिक्स लखनऊ के एमडी व सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, "मेडिकल टेक्नोलॉजी में हो रही निरंतर प्रगति से सर्जरी करने के नए तरीके ईजाद  हुए हैं, जिससे मरीजों को कम से कम तकलीफ हो। इन्हीं आधुनिक तकनीकों के संबंध में जानकारी देने के लिए हमने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पुणे, मुंबई और दिल्ली से आए हुए प्रतिष्ठित व अनुभवी मेडिकल विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। अब रीजनल एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के लिए दर्द निवारण विधियों के कई विकल्प उपलब्ध हैं और इन विकल्पों में से मरीज के लिए उपयुक्त और सटीक विकल्प चुनना आसान नहीं है।  यह कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) वर्कशॉप सर्वोत्तम एनाल्जेसिक परिणाम प्रदान करने के लिए, उपबध विभिन्न विकल्पों की समझ और इन तकनीकों के उपयोग से इच्छित परिणाम हासिल करने के लिए कुशाग्रता प्रदान करने का एक प्रयास है।"

 कार्यशाला के पहले दिन, ओटी में सर्जरी के दौरान दर्द वाले हिस्से में अल्ट्रासाउंड निर्देशित विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। वर्कशॉप में, बच्चों में होने वाले प्रत्यारोपण और वृहद ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का उपयोग, पैनल डिस्कशन और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए व्याख्यान शामिल थे।

एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया, "वर्कशॉप रोगी की देखभाल को बेहतर बनाए के लिए एक महत्वपूर्ण कदम रहा। विभिन्न विशिष्टताओं के एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और सर्जनों ने सर्जरी के दौरान पेन मैनेजमेंट पर एक मत होने के लिए चर्चा की। सर्जरी की विभिन्न प्रक्रियाओं में रीजनल एनेस्थीसिया की भूमिका का महत्व बहुत बढ़ चुका है। इसलिए नई तकनीकों के आधार पर नई जानकारी से लैस होना बेहद महत्वपूर्ण हो चुका है।"

कार्यशाला के दौरान शामिल प्रतिष्ठित फैकल्टीज में पुणे से डॉ. संदीप दीवान, मुंबई से डॉ. अंकित देसाई, दिल्ली से डॉ. दिवेश अरोड़ा, दिल्ली से डॉ. अंशुमन मिश्रा और बेंगलुरु से डॉ. राममूर्ति शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं