Skip to main content

कार्ल ज़ीस इंडिया ने उत्तर भारत में अपने पहले अत्याधुनिक ज़ीस विज़न सेंटर का किया शुभारंभ

कार्ल ज़ीस इंडिया ने उत्तर भारत में अपने पहले अत्याधुनिक ज़ीस विज़न सेंटर का किया शुभारंभ

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित ज़ीस विसुफिट 1000 लेंस से लेकर फ्रेम तक का चुनाव करने में करेगा मदद

लखनऊ, जुलाई 9, 2023: ऑप्टिक्स और ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी कार्ल ज़ीस इंडिया ने उत्तर भारत में अपना पहला हाई-टेक ज़ीस विज़न सेंटर लखनऊ में लॉन्च किया है। एनएसपी ग्रुप के सहयोग से स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य आंखों की देखभाल और आईवियर सेवाओं के क्षेत्र में ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को बेहतर करना है।

ज़ीस विज़न सेंटर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। इस सेंटर में ग्राहकों को बेजोड़ नेत्र देखभाल अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम तकनीक, पर्सनलाइज्ड सर्विस और ज़ीस की विशेषज्ञता सभी को एक छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। इस सेंटर का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले दृष्टि समाधान और व्यापक नेत्र परीक्षण चाहने वाले व्यक्तियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करना है।

ज़ीस विज़न सेंटर में, कंपनी ने ऑप्टिकल उद्योग में एक अत्याधुनिक तकनीक 'ज़ीस विसुफिट 1000' का प्रदर्शन भी किया।  यह तकनीक डिजिटल पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करती है।  यह एक डिजिटल डिवाइस है जो ग्राहकों को उनके चेहरे की बनावट और विजन के हिसाब से सर्वोत्तम फ्रेम का सुझाव देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है।  यह नौ कैमरों का उपयोग करके सटीक 3डी मैपिंग करता है, जिससे उपयोगकर्ता का व्यक्तिगत अवतार बन जाता है और यह डिवाइस उसके अनुसार ही फ्रेम का सुझाव देता है।

"ज़ीस विसुफिट 1000" उपयोगकर्ता के अनुकूल है और इसे कंप्यूटर या आईपैड पर संचालित किया जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ता को सरलता से डिजिटल परामर्श प्राप्त होता है।  यह ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान करते हुए विभिन्न फ्रेम की तुलना, वर्चुअल ट्राई-ऑन और घर पर बैठे हुए वर्चुअल ट्राई-ऑन जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है।  यह उपकरण भारत और विश्व स्तर पर नेत्र देखभाल चिकित्सकों को उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करके लाभान्वित करता है।

कार्ल ज़ीस इंडिया में विज़न केयर के बिजनेस हेड श्री रोहन पॉल ने लॉन्च पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "लखनऊ में नया केंद्र उनके 280 से अधिक केंद्रों के वैश्विक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। आंखों से देखने की उत्कृष्ट क्षमता किसी भी व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है और आशा करते हैं कि केंद्र अल्ट्रा मॉडर्न ऑप्टिकल समाधान और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करके लखनऊ के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा।

कार्यक्रम में एनएसपी ग्रुप के सीईओ श्री सम्राट मारवाहा ने कहा, "हम ऑप्टिक्स और ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर ज़ीस ग्रुप के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनकी बेजोड़ विशेषज्ञता और परिशुद्धता के प्रति प्रतिबद्धता हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।  यह सहयोग ग्राहकों को बाज़ार में सबसे उन्नत और विश्वसनीय ऑप्टिकल सॉल्यूशन प्रदान करेगा।  हमें पूरा विश्वास है कि हमारी साझेदारी लखनऊ में आई केयर इंडस्ट्री में बदलाव लाएगी और हम अपने ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आईकेयर सॉल्यूशन प्रदान करेंगे।"

ज़ीस विज़न सेंटर ज़ीस आईवियर उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो अपनी असाधारण गुणवत्ता, उन्नत लेंस तकनीक और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।  सेंटर में हर किसी की शैली और दृष्टि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के चश्मे, धूप का चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस उपलब्ध हैं।

ज़ीस विज़न सेंटर को इसकी उच्च प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्टिकल विशेषज्ञों की टीम औरों से अलग पहचान देती है। वे ग्राहकों को व्यक्तिगत देखभाल और विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हैं।  सही फ्रेम चुनना से लेकर लेंस विकल्पों को अनुकूलित करने व विशिष्ट नेत्र देखभाल संबंधी चिंताओं को दूर करना करना हो, केंद्र में समर्पित कर्मचारी सभी आगंतुकों के लिए एक सहज और सुखद अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं