Skip to main content

भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस का पर्व: मुरलीधर आहूजा

भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस का पर्व: मुरलीधर आहूजा

  • जश्न ए आजादी ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 
  • विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एक सप्ताह तक मनाया जायेगा आजादी का जश्न : निगहत खान
  • ट्रस्ट के आयोजन में सभी धर्मो के लोग होंगे शामिल,हर घर मनेगा आजादी का जश्न 
  • समाजसेवी रजिया नवाज को सर्व सम्मति से ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया

लखनऊ। जश्न ए आजादी ट्रस्ट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (15 अगस्त) को आजादी का उत्सव भारी उत्साह और उमंग के साथ मनायेगा।इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हज़रतगंज स्थित व्यंजन होटल में किया गया।बैठक में एक सप्ताह तक आजादी का उत्सव मनाने की चर्चा हुई।इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा और सचिव निगहत खान ने बताया कि देश का सबसे बड़ा त्यौहार 15 अगस्त का जश्न बहुत ही जोशो खरोश के साथ मनाया जाएगा।इसअवसर पर  हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई,जैन,बौद्ध,आदि सभी धर्मो के लोग एक साथ मिलकर 15 अगस्त के इस जश्न में शामिल होंगे।इसके साथ ही आयोजन में सभी धर्मों के धर्म-गुरु शामिल होकर एकता और अखंडता का संदेश भी देंगे तथा इस पर्व पर देश की खुशहाली और अमन शांति की दुआ भी करेंगे।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक संस्थानों का भी योगदान रहता है।इस बार भी ट्रस्ट के साथ टीम केयर इंडिया एंड रिसर्च फाउंडेशन, शराबबंदी संघर्ष समिति,उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकैडमी, टीम लखनऊ,एम  एम ग्रुप,एहसास ट्रस्ट,अल खैर,उ0.प्र0. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन,सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल आदि का सहयोग रहेगा।इस मौके पर जश्न -ए- अजादी ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य वामिक खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद और संजय सिंह ने बताया कि आजादी का जश्न बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ एक सप्ताह तक मनाया जायेगा।इस अवसर पर लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के साथ ही जनेश्वर मिश्रा पार्क में योगा और प्रभात फेरी,लोगो को खाने का वितरण,शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण,बीमार जरुरतमंदो के लिए स्वास्थ शिविर और रक्त दान शिविर,शहीदों को श्रद्धांजलि तथा देश भक्ति पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन,बच्चे को खिलौने का वितरण,देश भक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही

देश भक्ति पर संगीत की बेहतरीन शाम का आयोजन करने के साथ ही शहर में सराहनीय कार्य करने वालो का सम्मान भी किया जाएगा।इसी के साथ ही हजरतगंज में तिरंगा ध्वज फहरा कर झंडारोहण किया जाएगा और लड्डू का वितरण भी होगा।आज की बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी रजिया नवाज को ट्रस्ट का चेयरमैन मनोनीत किया गया।इस बैठक में मुरलीधर आहूजा,निगहत खान,वामिक खान,अब्दुल वहीद,मुर्तुजा अली,संजय सिंह,जुबैर अहमद, नुरैन आलम,आसिम,मार्शल, फूडमैन विशाल सिंह,आर एन शुक्ला रईस अहमद,सलाउद्दीन सिद्दीकी, डी नौटियाल,महेश दीक्षित,भानु प्रताप सिंह,जय बख्श पाल,प्रवीण अस्थाना, गंगा शरन पांडे,जफर,जी एस शुक्ला, आसिफ़ मिर्जा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम