Skip to main content

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ का आयोजन

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ का आयोजन

लखनऊ, 23 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे समारोह’ का  आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में इस वर्ष आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में 99.50 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित करने वाले तनिष्क सोनकर एवं आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र नितान्त त्रिपाठी एवं तनीषा श्रीवास्तव को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने तीनों मेधावी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी व टीचर-गार्जियन को सार्वजनिक तौर पर अंगवस्त्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. का सदैय यही प्रयास है कि छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का लगातार विकास हो समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म प्रार्थना’ एवं ‘विश्व एकता प्रार्थना’ से हुआ, विभिन्न प्रकार के लोकगीत, गीत-संगीत, लघु नाटिका, कव्वाली, कोरियाग्राफी आदि शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया एवं सभी ने छात्रों की प्रतिभा की दिल खोलकर प्रशंसा की। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने इस अवसर पर कहा कि  बाल्यावस्था का समय ऐसा होता है, जिसमें बच्चों में जिस तरह के संस्कार डाल दिये जाते हैं, वैसा ही उनका व्यक्तित्व निर्मित हो जाता है। सी.एम.एस. प्रत्येक बालक को समाज का प्रकाश बनाने को सतत प्रयासरत है। उन्होंने समारोह की अभूतपूर्व सफलता हेतु अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार