Skip to main content

प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ समेत झांसी में 5100 पौधे लगाए जाएंगे

प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा  वन महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ समेत झांसी में 5100 पौधे लगाए जाएंगे 

लखनऊ । प्रगति विचारधारा फाउंडेशन जो कि पिछले कई वर्षों से पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रही है आज वन महोत्सव के उपलक्ष में लखनऊ के आशियाना स्थित ओपी आहूजा पार्क व मैरी गार्डन पार्क में 101 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही संस्था से जुड़े लोगों ने झांसी कोच समेत कई जिलों में आज 501 पौधे लगाए गए। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे का कहना है कि वन महोत्सव के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में तकरीबन 5100 पौधे लगाए जाएंगे जिनकी देखरेख संस्था से जुड़े लोग करेंगे ताकि वह आगे चलकर वृक्ष बन सके। लखनऊ के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे समेत संस्था की सचिव रेखा झा, कोषाध्यक्ष पूनम सिंह संगीता शुक्ला, तपस्या उपाध्याय , मनोरमा सिंह, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, नीरज साहू, राहुल सिंह, रश्मि सिंह, आकांक्षा सिंह के साथ-साथ ओपी ओझा के पुत्र व पार्क का संरक्षण कर रहे हैं गौतम आहूजा मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि हमें हर शुभ दिन एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और सिर्फ पौधा लगाने तक ही इसको सीमित नहीं रखना है जब तक वह पौधा बड़ा होकर खुद अपना जीवन जीने ना लगे तब तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपने शहर को हरा भरा बनाने समेत प्रदेश को हरा भरा बनाने की मुहिम जब तक पूरी नहीं होती है संस्था इसी तरह अपना कार्य करती रहेगी।  हाल ही में संस्था को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने उनके कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।