Skip to main content

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023

  •   2-वर्षीय जमा योजना पर 7.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश  

13 जुलाई, 2023: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) योजना शुरू करने की घोषणा की है, जो महिलाओं के लिए सरकार की ओर से एक नई पहल है। एमएसएससी 2-वर्षीय जमा योजना है, जिसमें प्रति वर्ष 7.5% की ब्याज दर की पेशकश की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं और लड़कियों के लिए एक छोटी बचत योजना, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक दो वर्षों की अवधि के लिए वैध है।  

 ग्राहक और गैर-ग्राहक दोनों बैंक ऑफ़ बड़ौदा में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना संबंधी खाता खुलवा सकते हैं। सभी महिलाएं खाता खोलने के लिए पात्र हैं, जिसे स्वयं के लिए या किसी नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक (महिला या पुरुष) द्वारा खोला जा सकता है। इस योजना के तहत, एक खाताधारक रु. 100 के गुणक में एक समय में या चरणों में रु. 1,000 की न्यूनतम जमा राशि के साथ रु. 200,000 की संचयी जमा राशि जमा कर सकता है। एक व्यक्ति कई खाते खोल सकता है लेकिन मौजूदा खाते और दूसरे खाते को खोलने के बीच न्यूनतम तीन महीने का समय अंतराल बनाए रखना होगा। ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाएगा और महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाते में जमा कर दिया जाएगा।

खाताधारक या कानूनी अभिभावक (नाबालिग के मामले में) द्वारा खाता खोले जाने की तारीख से एक वर्ष पूरा होने के बाद पात्र शेष राशि का 40% तक आंशिक निकासी की जा सकती है।

इस अवसर पर बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक, श्री अजय के खुराना ने कहा कि, “इस महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) योजना को विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और उनकी वित्तीय आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित किया जा सके। हमें, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में एमएसएससी योजना को शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है, यह देश भर में हमारी सभी शाखाओं में उपलब्ध होगी। एमएसएससी हर क्षेत्र की महिलाओं को सशक्तीकरण प्रदान करेगा और बैंक ऑफ़ बड़ौदा सरकार की इस पहल को सहयोग प्रदान करने हेतु देश भर में फैली अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति का लाभ उठाएगा।”  

एमएसएससी खाता खोलने के लिए फॉर्म बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सभी शाखाओं में उपलब्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं