Skip to main content

जायकों के शौकीनों के लिए हिल्टन गार्डन इन ने आयोजित किया एशियन फूड प्रमोशन

जायकों के शौकीनों के लिए हिल्टन गार्डन इन ने आयोजित किया एशियन फूड प्रमोशन

लखनऊ, नवाबों का शहर लखनऊ अपने जायकों और खाने के शौकीनों के लिए भी जाना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिल्टन गार्डन इन 17 जून से 25 जून तक एशियन फूड प्रमोशन का आयोजन किया। इस फूड प्रमोशन के दौरान हिल्टन गार्डन इन के शेफ्स की टीम ने खाने के शौकीनों के लिए एक से एक एशियन जायकों को तैयार किया।

हिल्टन गार्डन इन के कार्यकारी शेफ सौरव घोष ने इस प्रमोशन के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "एशियन फूड प्रमोशन अद्भुत स्वादों, भूख बढ़ा देने वाली महक और आकर्षक प्रेजेंटेशन का मिश्रण रहा।  एशियन फूड आइटम्स में  हमने बेहतरीन सुशी और डिम्सम की विशेषता वाला एक मेनू तैयार किया था, जिसने हमारे मेहमानों को यादगार जायकों का लुत्फ दिया।"

एशियन फूड प्रमोशन के दौरान सुशी की विभिन्न वैरायटी पेश की गई, जिसमें स्वादिष्ट वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन ऑप्शन शामिल थे। शेफ घोष ने बताया "प्रमोशन के दौरान सुशी की  बेहद स्वादिष्ट रेंज उपलब्ध कराई गई। गेस्ट्स ने तेमाकी टेम्पुरा रोल के लजीज स्वाद का आनंद उठाया, जिसमें कुरकुरी तली हुई चाइव्स और मलाईदार पनीर होती है और इसे अचारी खीरे के स्लाइस से गार्निश किया गया था। अलग स्वाद के लिए कीटो ब्लैक पैंथर रोल भी उपलब्ध था।  इसमें विशेष चारकोल राइस, टोफू, गाजर और ककड़ी हैं और इन सबके ऊपर टोंकात्सु मेयो की टॉपिंग्स शामिल थी। "

सी फूड पसंद करने वालों के लिए एस्ट्रोनॉट्स इन द ओशन रोल एक बढ़िया ऑप्शन था। यह चारकोल राइस, क्रैब स्टिक, एवोकैडो, खीरा, बुबू अरारे क्रैकर और जापानी मेयो से बनाई गई स्पेशल डिश थी।  एक और स्वादिष्ट विकल्प जॉज़ अटैक रोल रहा, जो नार्वेजियन सैल्मन, चीली ऑयल और क्रीमी पनीर के साथ स्वाद का अद्भुत कॉम्बिनेशन के साथ तैयार हुआ था।

डिम्सम (मोमोज) खाने के शौकीनों के लिए भी वेज और नॉन वेज दोनो तरह के कई लजीज ऑप्शन मौजूद थे। ट्रफल के साथ स्टीम्ड एडमामे एक स्वादिष्ट शाकाहारी विकल्प था जो ट्रफल ऑयल के शानदार स्वाद के साथ एडामैम के प्राकृतिक स्वाद को और भी बढ़ा रहा था। चारकोल क्रीम चीज़ डंपलिंग चारकोल स्टार्च के रंग से रंगा न केवल देखने में आकर्षक था बल्कि खाने पर मुंह में सिंघाड़े मिर्च और हरे प्याज का अद्भुत जायका घोल रहा था।

प्रमोशन के दौरान गेस्ट्स ने चिकन शू माई का भी भरपूर आनंद लिया, जो रसीले चिकन और सब्जियों से भरा हुआ पारंपरिक तरीके से स्टीम करके तैयार किया हुआ डिम्सम है। नॉन वेज डिमसम प्रेमियों के लिए, कई प्रकार के विकल्प उपलब्ध थे, जिनमें स्टीम्ड क्रिस्टल श्रींप डंपलिंग क्लासिक प्रॉन्स हार गो भी शामिल था।

वहीं सी फूड लवर्स ने सीफूड एक्सओ डंपलिंग का स्वाद लिया। इसमें विभिन्न प्रकार की मछली, प्रॉन्स, एक्सओ सॉस और मिर्च शामिल था। इस अनूठे कॉम्बिनेशन ने स्वादों का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण बनाया, जिसने खाने वालों को भरपूर जायका दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम