Skip to main content

डॉ सैमुअल फ्रैंडिक हनीमेन की याद में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

डॉ सैमुअल फ्रैंडिक हनीमेन की याद में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप 

  • ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का उठाया लाभ
  •  ट्रस्ट द्वारा लखनऊ के समाजसेवियों और पत्रकारों को किया गया  सम्मानित 
  • लखनऊ में डॉ आदर्श कुमार त्रिपाठी ने पूरे किए अब तक 1100 निशुल्क स्वास्थ शिविर

लखनऊ।डॉ सैमुअल फ्रैंडिक हनीमेन की याद में डॉ हैनिमेन चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट ने लखनऊ के समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित भी किया।राजधानी लखनऊ के कैंपवेल रोड स्थित मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को डॉ हैनिमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,आयोजन का शुभारंभ स्वामी सारंग द्वारा किया गया।इस कैंप में जे पी कुशवाहा सहित कॉलेज के अभिभावक स्टूडेंट्स और टीचर स्टाफ ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसमे लगभग ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया, वही दांतों की जांच,आंखों की जांच और होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगो को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। इस आयोजन में राजधानी की कई प्रतिष्ठित हस्तियां,शहर के कई पत्रकार, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुख लोगों ने शिरकत की,सभी को डॉ हैनिमैन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ० आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार के मुफ्त स्वास्थ्य कैंप विगत 2013 से निरंतर लगाये जा रहे है जिसमें प्रत्येक रविवार को 500 से 600 लोग क्लीनिक पर निशुल्क 3 दिन की दवा प्राप्त करते हैं और अपने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते हैं।उन्होंने बताया इस कैंप के आयोजन के साथ ही हमारे 1100 मुफ्त कैंप भी पूरे हो गए हैं।उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं की होम्योपैथी इसी तरह लोगों के बीच में घर घर पहुंचे और होम्योपैथिक के द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं सभी को निरंतर मिलती रहे।डॉ हैनिमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फ्री मेडिकल कैंप के आयोजन में शहर के तमाम गणमान्यों ने डॉ आदर्श कुमार त्रिपाठी के निशुल्क कैंप की काफी सराहना की।इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी तथा पत्रकार अब्दुल वहीद,आफाक अहमद मंसूरी,

अनवार अहमद सिद्दीकी,मैंडी सिंह, लईक अहमद,जुबैर अहमद,तौसीफ हुसैन,इस्लाम खान,फैसल मुजीब,आरिफ़ मुकीम,मो आतिफ सिराज खान, मो आदिल,मो कामरान,अजय वर्मा,अतहर रजा,परमजीत सिंह,अविनाश पांडे,एन आलम, परवेज अख्तर,मो साज,रेनू निगम,अनिल सैनी,डॉ शकील किदवई,डॉक्टर मधुसूदन दीक्षित,लालजी गुप्ता,डॉ प्रशांत बाजपेई, डॉक्टर रूबी, डॉक्टर मनीष वर्मा, रवि सिंह,प्रवीण त्रिवेदी,विनोद कुमार यादव, सिद्दिक आदि को अंग वस्त्र,स्मृति  चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।इस आयोजन में गणमान्यों के साथ ही टीचर और डॉक्टर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम