Skip to main content

विविध क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

विविध क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ समारोह
  • रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान 2023
  • नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों ने मन मोहा

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम.यू फाउंडेशन की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट के सामने स्थित होटल डायमंड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विविध क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को "रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान 2023" दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. संगीता चौबे के नृत्य निर्देशन में गणेश वंदना से हुआ। उसके बाद हो शुभारंभ हे शुभारंभ मंगल बेला आई... पर मनमोहक प्रस्तुति हुई। अगले चरण में महिलाओं को समर्पित विशेष प्रस्तुति ओ री चिरैया... और अंत डांस मैशप से हुआ। इन प्रस्तुतियों में आद्या शुक्ला, भूमि कश्यप, काव्या यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, सियोना पांडेय और रूद्राणी घोषाल ने नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अगले प्रसून में रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड दिए गए जिसके अंतर्गत डॉ. संगीता चौबे व विधि अग्रवाल को परफार्मिंग आर्ट में, डॉ. सितवार खान, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. अस्मिता सिंह, डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ. विनीता द्विवेदी को हेल्थ एंड मेडिकल में, संगीता राय, डॉ. अर्चना छाबरा, प्रिया मिश्रा, गरिमा सिन्हा, डॉ. निलोफर शाह, तस्नीम जमाली, गीतांजलि नायर, रिचा, शहनाज परवीन, मारिया सिद्दीकी, अजीज फातिमा को सोशल वर्क में, सीमा मोदी, इशिका अरोरा, दिशा बाजपेयी को फिल्म में, विधि अग्रवाल, सुनीता गांधी, मृदुला मिश्रा, डॉ. प्रगति मिश्रा को एजुकेशन में, ज्योति, मीनाक्षी पचीरिया को बिजनेस में, प्रमिला मिश्रा को एडवोकेसी में, असमा हुसैन को फैशन डिजायनिंग में, दीप्ती सिंह को एडमिनिस्ट्रेशन में, तो अनु अवस्थी को सिविल डिफेंस व तरन्नुम एहसान को हेल्थ व वेलनेस श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नव दुर्गा का रूप वाली हम महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि सदैव होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक एम.यू फाउंडेशन की अध्यक्ष सबीहा अहमद ने कहा कि हम लोग गरीब बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा की दिशा में लगातार काम कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार