Skip to main content

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई  सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को  शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 9वें जीईएसएस लीडरशिप अवार्ड समारोह में अखिल भारतीय स्तर पर ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती समीना जहीर को भी ‘मोस्ट एक्टिव टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया।  यह सम्मान समारोह थिंक यूनीक इन्फोमीडिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित गया। सम्मान समारोह में इन्दिरा गाँधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इगनू) के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रो. एम.एस. पंत ने आप दोनों शिक्षाविदो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर शैक्षिक सेवा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने हेतु सम्मानित किया।श्रीमती आभा अनन्त शैक्षिक क्षेत्र में नवीनता व उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग के साथ ही भावी पीढ़ी को शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ ही जीवन मूल्यों से जोड़कर कर एक आदर्श नागरिक बनाने के प्रयासों में अनवरत संलग्न हैं, साथ ही समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास में महती भूमिका निभा रही हैं। सी.एम.एस. शिक्षिका श्रीमती जहीर ने शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को अपनाकर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित किये हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. एक जागरूक विद्यालय के रूप में अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति की सेवा के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने में सतत् प्रयासरत है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम