Skip to main content

4 साल बाद बौमा कॉनएक्सपो इंडिया का अयोजन, कार्यक्रम से पूर्व लखनऊ में रोड शो

4 साल बाद बौमा कॉनएक्सपो इंडिया का अयोजन, कार्यक्रम से पूर्व लखनऊ में रोड शो

लखनऊ, : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माण और खनन के सबसे बड़े व्यापार शो, बौमा कॉनएक्सपो इंडिया के मद्देनजर एक विशेष रोड शो का अयोजन किया गया। देश के विकास लक्ष्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से, भारत के सबसे बड़े व्यापार शो में से एक, बौमा कॉनएक्सपो इंडिया का अयोजन किया जा रहा है, जो देश के हरित विकास एजेंडे में योगदान देगा। यह आयोजन 4 साल बाद किया जा रहा है। 

नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के तहत महत्वपूर्ण इन्फ्रा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए भारत सरकार की लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के निवेश की योजना है। ऐसे में यह ट्रेड शो एक उपयुक्त समय पर हो रहा है, जब बड़ी इन्फ्रा परियोजनाओं को पूरे देश में, विशेष रूप से उत्तर भारत में तेजी से वास्तविक रूप दिया जा रहा है। श्री. नंद गोपाल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री- औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन- उत्तर प्रदेश, रोड शो के मुख्य अतिथि थे। इस रोड शो को श्री भूपिंदर सिंह, सीईओ, बौमा कॉनएक्सपो इंडिया, श्री रॉबिन फर्नांडीस, बिजनेस यूनिट हेड, बौमा कॉनएक्सपो इंडिया, और श्री वी जी शक्तिकुमार, संयोजक, आईसीईएमए, उद्योग विश्लेषण और इनसाइट्स पैनल, और एमडी, श्विंग स्टेटर प्रा. लिमिटेड ने संबोधित किया। 

कंस्ट्रक्शन मशीनरी क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापार शो में से एक, बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2023 केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ ICEMA, BAI, और NAREDCO जैसे प्रमुख उद्योग संघों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। इस संस्करण का समर्थन माननीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संघ (NHAI) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) द्वारा किया जा रहा है। 

श्री. नंद गोपाल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार, ने कहा, "भारत तेजी से बढ़ रहा है, और इस तरह के व्यापार शो नेटवर्क को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजन करने का अवसर प्रदान करते हैं। मैं बौमा कॉनएक्सपो इंडिया के प्रति उनके द्वारा प्रदान किए गए अनुभव के लिए आभार प्रकट करता हूं और उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। लखनऊ प्रतिभा के मामले में बहुत ही धनी क्षेत्र है और इस तरह का शो इस क्षेत्र में यहां के प्रतिभावान युवाओं के लिए नौकरी के अवसरों को बढ़ाएगा।"

यह शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा जहां निर्माण और खनन क्षेत्र के लिए कई तरह के परामर्श सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेड शो प्रमुख उपकरण खरीदार समुदायों के साथ जुड़ने के लिए दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, बांग्लादेश और नेपाल में विशेष रूप से तैयार किए गए रोड शो की भी मेजबानी करेगा। यह भारत निर्माण महोत्सव के माध्यम से उत्तर भारत के टियर 2 और 3 शहरों में ठेकेदारों और बिल्डरों के साथ नेटवर्किंग का एक विशेष अवसर प्रदान भी करेगा। भारत निर्माण महोत्सव इन शहरों में मुख्य खरीदार समूहों के बीच व्यापार शो को प्रमोट करता है।

व्यापार शो के प्रमुख आकर्षणों में से एक विशेष रूप से खनन क्षेत्र के लिए आयोजित सम्मेलन है, जो खास तौर पर एनर्जी एफिशिएंसी और सुरक्षा उपायों पर केंद्रित है। इसी प्रकार, कंस्ट्रक्शन  उपकरण उद्योग की कौशल विकास पहलों के लिए विशेष सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजन पर बात की जाएगी। इन सत्रों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से, जिसमें कक्षा कार्यक्रम और व्यावहारिक सत्र शामिल होंगे, उद्योग संघों और कौशल विकास परिषदों के द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। 

बौमा कॉनएक्सपो इंडिया के सीईओ श्री भूपिंदर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “यह व्यापार शो आज देश भर के बिल्डरों के लिए एक प्रमुख अयोजन बन गया है। उत्तर भारत इंफ्रा-विकास के क्षेत्र में देश में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। ग्रेटर नोएडा में इस व्यापार शो ने महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सभी प्रमुख हितधारकों, नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साथ लाया है, जो निर्माण और बुनियादी क्षेत्रों में विकास को गति देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। अब भारी वाहनों और उपकरणों पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें भारत के महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों को गति देने के साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए एक हरित पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की क्षमता है।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम