Skip to main content

फिल्म और टेलीविजन उद्योग को प्रदेश में बढ़ावा देगा संस्थान

फिल्म और टेलीविजन उद्योग को प्रदेश में बढ़ावा देगा संस्थान

सुभाष चंद्र बोस फिल्म और टीवी संस्थान सिखाएगा अभिनय के गुर

लखनऊ, 14 अक्टूबर। फिल्म और टीवी जगत की चकाचौंध को देखकर लोग आज इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए तरह तरह के कोर्स भी विभिन्न संस्थानों में चलाए जाते हैं, इसी  को ध्यान में रखते हुए सुभाष चंद्र बोस फिल्म व टीवी संस्थान लखनऊ में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। सबसे सकारात्मक तथ्य है कि यह संस्थान भारत फिल्म व टेलीविजन संस्थान पुणे से सम्बद्ध है। यह संस्थान फिल्म निर्माण, छायांकन, अभिनय, मोबाइल पत्रकारिता आदि में डिप्लोमा व प्रमाण पत्र कार्यक्रम चलाएगा। मीडिया उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा व पेशेवरों की मांग को देखते हुए एमएलसी अवनीश सिंह व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता पदमश्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उन युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए यह फिल्म संस्थान खोलने का फैसला किया, जो दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 200 सीटें हैं। और यह संस्थान अपने उन्नत स्टूडियो के साथ छात्रों को कुशल प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र ऐसे स्टूडियो वाला फ़िल्म संस्थान है जिसमें 5.1 व 7.1 ध्वनि मिश्रण की सुविधा है। इस कड़ी का पहला कोर्स इस वर्ष 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस फ़िल्म स्कूल के निदेशक इंजीनियर अवनीश सिंह का मानना है कि बेरोजगारी से लड़ने के लिए शिक्षा और कौशल सबसे अच्छा हथियार है। सुभाष बोस फ़िल्म और टीवी संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस संस्थान के डीन मुकेश कुमार एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व सत्यजीत रे फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान के पूर्व छात्र हैं, उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में फ़िल्म बंधुओं द्वारा फिल्म मेकिंग को प्रोत्साहन देने के प्रयास किए जा रहे हैं। नोएडा में फ़िल्म सिटी का निर्माण हो रहा है, जो 2026 में पूरा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम