Skip to main content

अच्छे ढंग से अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें युवा- असीम अरुण

अच्छे ढंग से अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें युवा- असीम अरुण

  • अपने हुनर को विकसित करें- असीम अरुण
  • युवा रोजगार देने वाला बने- पवन सिंह चौहान
  • 1700 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

लखनऊ: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए युवाओं को अपनी योग्यता का प्रदर्शन कुशलता से करना चाहिए। यह विचार मुख्य अतिथि के रूप में असीम अरुण, मंत्री, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश ने एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ द्वारा आयोजित सक्षम जॉब फेयर-2022 के उद्घाटन सत्र में कही। संस्थान के विवेकानन्द सभागार में अभ्यर्थियों से अपने संवाद में कई महत्वपूर्ण बातें बताई जैसे कि अभ्यर्थी बायोडाटा या रेज्युमे अच्छा होना चाहिए जिसमें अच्छा कवरिंग लेटर होना चाहिए जो कि बहुत ही जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की असली पूँजी उसके विचार है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे 'स्किल इंडिया' और "स्टार्ट अप' आदि योजनाओं से जुड़ने का भी आवाहन किया।

एस आर ग्रुप के चेयरमैन और एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्य करने कि प्रवृत्ति डालने से ही व्यक्ति कर्मशील बनता है।

प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र, कुलपति, एकेटीयू ने विद्यार्थियों से अपने सम्बोधन में कहा कि ज्ञान कि सभी विधाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध है बस आपको अपने आपको उसके अनुरूप अपने आपको विकसित करना है।

सक्षम जॉब फेयर में रोजगार डॉट काम के अंतर्गत एचसीएल, एसेंचर, बायजूज, जस्ट डायल, एसियन पेंट, हेक्जा वेयर आदि एवं पिडीलाइट, टाटा एआईजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अर्बन डोर, अशोका लीलैंड, मेधज, गोविन्द थ्रेशर, ठाकुर पब्लिकेशंस, बायोकार्ट इंडिया, टीम लीज, शिवगंगा इंफोटेक, टाटा एआईजी, आरा टेक्नोलॉजीज, कार्पस डाटा इनफार्मेशन लि., बजाज मोटर, एसएलएमजी, चन्दन हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, मिडास ग्रुप, इन्फोसीक आदि 52 कंपंनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 2872 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, लिखित परीक्षा एवं ग्रुप डिस्कशन आदि के माध्यम से लगभग 1700 अभ्यर्थियों चयन हुआ।

संस्थान के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं दिया एवं आये हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम