Skip to main content

मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने आई.सी.एस.ई.बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को किया पुरष्कृत

मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने आई.सी.एस.ई.बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों को किया पुरष्कृत

लखनऊ, 26 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में विद्यालय के 30 छात्रों को 31 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सार्वजनिक तौर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इन मेधावियों में सी.एम.एस. छात्रा कनिष्का मित्तल को 2 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया, जिन्होंने आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2022 में 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे देश में प्रथम नेशनल रैंक अर्जित की है। इसके अलावा, 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 29 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 30 छात्रों को मेयर संयुक्ता भाटिया ने 31 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस भव्य समारोह में 95.85 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अनन्या संघी को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन सभी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर जबकि पिताजी व टीचर गार्जियन को शाल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर श्रीमती भाटिया ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा पीढ़ी ज्ञान, चरित्र व संस्कार से ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के शिक्षक छात्रों की क्षमता व प्रतिभा को तराशकर समाज का आदर्श नागरिक बना रहे हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी , संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल व हेड, क्वालिटी अश्योरेन्स डिपार्टमेन्ट सुश्री सुष्मिता घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।