Skip to main content

सोनालीका ने अपना नवीनतम ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश को समर्पित किया; लॉन्च किया

सोनालीका ने अपना नवीनतम ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश को समर्पित किया; लॉन्च किया 

लखनऊ, जून 2022: भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने हमेशा ट्रैक्टर उद्योग में टेक्नोलॉजी विकास का नेतृत्व किया है और नवाबों के शहर ‘लखनऊ’ से अपनी FY'23 यात्रा को और तेज कर दिया है। भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक, सोनालीका ने आज अपना नया 'सिकंदर RX 50 DLX' ट्रैक्टर लॉन्च किया है जो उत्तर प्रदेश में फसल और क्षेत्र केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार पूरी तरह से अनुकूलित है। 10 डीलक्स सुविधाओं से लैस, सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX को 12F+3R मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन के साथ तैयार किया गया है जो किसानों को बिना किसी कठिनाई का सामना किए विविध परिस्थितियों में विभिन्न प्रकार के उपकरणों का उपयोग करने में सक्षम बनाता है। आयोजन के दौरान, कंपनी ने अपने अत्यधिक प्रशंसित  ‘सोनालीका टाइगर DI 55' मॉडल भी प्रदर्शित किया, जिसे ‘यूरोप में डिज़ाइन’ किया गया है और भारतीय कृषि आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है।

5G हाइड्रोलिक्स के साथ 2000 KG की लिफ्ट क्षमता जो प्रदान करे उत्तर प्रदेश में फसलों के अनुसार सटीक सेटिंग और समान गहराई

लॉन्च पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए, श्री विवेक गोयल, प्रेसिडेंट एंड चीफ - सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा सोनालीका के लिए एक प्रमुख बाज़ार रहा है और हम राज्य में अपने नए उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टरों को लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । यूपी के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए, सोनालीका लखनऊ शहर में हमारे नवीनतम ट्रैक्टर - सोनालीका सिकंदर RX 50 DLX को लॉन्च कर रहे हैं। यह 10 डीलक्स सुविधाओं से लैस है जो राज्य की सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर ट्रैक्टर प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा और ग्राहकों के लिए समृद्धि प्रदान करेगा। राज्य के किसान किसी भी चुनौती पर जीत हासिल करने के लिए शक्तिशाली HDM इंजन और RX 50 सिकंदर DLX के 12F + 3R ट्रांसमिशन का उपयोग कर सकते हैं। सोनालीका ट्रैक्टर्स किसानों की जरूरतों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखता है और हमारा लक्ष्य हर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर उद्योग में लगातार नए मानक बनाना है।"

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, श्री पुष्पेंद्र सिंह, बिज़नेस यूनिट हेड और वाइस प्रेसिडेंट, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “उच्च तकनीकी विशेषताओं वाले ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है और हमें यूपी में टाइगर और सिकंदर श्रृंखला के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यूपी में FY'23 के पिछले दो महीनों में हम 60% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है जो वास्तव में हमारे लिए प्रेरणादायक है। किसानों की खुशी के लिए काम करना हमारा मिशन है और हम आने वाले वर्षों में ग्राहकों की सर्वोच्च संतुष्टि के लिए इसका पालन करते रहेंगे।“

श्री संदीप कथूरिया और श्री सौरभ गुप्ता, ज़ोनल हेड्स- सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “सोनालीका का मुख्य फोकस लगातार सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों की पेशकश करना है जो हर किसान की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन तकनीकों से लैस हैं। नए मॉडलों का समय पर लॉन्च, आदर्श उत्पाद मिश्रण, विकास योजनाओं के अनुसार लचीला उत्पादन क्षमता सोनालीका की सफलता का आधार है।“

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम