Skip to main content

मा0 प्रधानमंत्री जी 27 अक्टूबर, 2020 को उ0प्र0 में लगभग 03 लाख ठेले वाले, रेहड़ी वाले तथा छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों आदि से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण करेंगे 

मा0 प्रधानमंत्री जी 27 अक्टूबर, 2020 को उ0प्र0 में लगभग 03 लाख ठेले वाले, रेहड़ी वाले तथा छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों आदि से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण करेंगे  



  • मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है

  • मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हंै कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले

  • 12 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी

  • 02 वरिष्ठ पी0सी0एस0 अधिकारी को निलम्बित किया गया है

  • संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले

  • प्रदेश सरकार मिशन रोजगार पर काम कर रही है

  • आयोग के साथ बैठक करके भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है

  •  पूर्णतया पारदर्शिता से पूरी नियमानुसार भर्ती हो इसका अनुपालन  कराया जा रहा है

  • मिशन शक्ति के अन्तर्गत पहले चरण में प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है

  • अगले चरण में तहसीलों एवं विकास खण्डों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराई जा रही है

  • औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही हैं

  • प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत  रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं

  • इन्ही इकाईयों के माध्यम से 22 लाख नये रोजगार पैदा हुए हैं

  • प्रदेश में उद्योगों और निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया जारी -श्री नवनीत सहगल

  • प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,740 सैम्पल की जांच की गयी

  • प्रदेश में अब तक कुल 1,39,08,303 सैम्पल की जांच की गयी

  • प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2852 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए

  • प्रदेश में अब तक कुल 4,33,703 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये

  • प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.62 प्रतिशत हो गया है

  • होम आइसोलेशन में 12,683 लोग हैं

  • अब तक कुल 2,63,049 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,50,366 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है

  • निजी चिकित्सालयों में 2339 लोग ईलाज करा रहे हैं

  • प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,46,805 क्षेत्रों में 4,32,349 टीम दिवस के माध्यम से 2,77,27,360 घरों के 13,63,03,356 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया

  • अब तक कुल 1,60,416 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर  चिकित्सकीय परामर्श लिया

  • अगले महीने 03 अभियान चलाया जायेगा, अभी संचारी रोग अभियान चल रहा है

  • घर में साफ-सफाई रहेगी तो डेंगू का प्रकोप कम रहेगा

  • नवम्बर माह में 04 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा

  • 02 नवम्बर से 11 नवम्बर के बीच 31 जनपदों में टीबी का अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले 41 जनपदों में यह अभियान चलाया जा चुका है

  • आयुष्मान भारत योजना से जो गांव छूट गये हैं उनकों अगले माह एक अभियान चलाकर लगभग 7000 गांव में लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे  -श्री अमित मोहन प्रसाद


लखनऊ: 25  अक्टूबर, 2020


उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं करना है। प्रदेश सरकार मिशन रोजगार पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, आयोग के साथ बैठक करके भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। पूर्णतया पारदर्शिता से पूरी नियमानुसार भर्ती हो इसका अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत पहले चरण में प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है और अगले चरण में तहसीलों एवं विकास खण्डों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराई जा रही है। स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी 27 अक्टूबर, 2020 को उ0प्र0 मंे लगभग 03 लाख ठेले वाले, रेहड़ी वाले तथा छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों आदि से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण करेंगे तथा इनसे संवाद स्थापित करेंगे।


श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। प्रदेश में उद्योगों और निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया जारी है। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.76 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,484 करोड के ऋण वितरण किया गया है। इन्ही इकाईयों के माध्यम से 22 लाख नये रोजगार पैदा हुए हैं।


श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी किसान को समस्या न हो और सभी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करंे। वर्तमान में प्रदेश में 4000 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। अब तक 2,43,148.76 मी0टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। 12 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है। उन्हांेने किसानों से अपील कि है कि अपना धान, निकटतम धान क्रय केन्द्र पर ही लेकर जाए और बिचैलियों के सम्पर्क में न आये। उन्होंने बताया कि लापरवाही के चलते 02 वरिष्ठ पी0सी0एस0 अधिकारी को निलम्बित किया गया है।  


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,740 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,39,08,303 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2277 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2852 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 4,33,703 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.62 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 27,681 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव केसों में 59.43 प्रतिशत की कमी आई है। होम आइसोलेशन में 12,683 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,63,049 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,50,366 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2339 लोग ईलाज करा रहे हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,46,805 क्षेत्रों में 4,32,349 टीम दिवस के माध्यम से 2,77,27,360 घरों के 13,63,03,356 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 1942 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,60,416 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।


श्री प्रसाद ने बताया कि अगले महीने 03 अभियान चलाया जायेगा। अभी संचारी रोग अभियान चल रहा है। सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई एवं पानी का ठहराव न रहने दें। घर में साफ-सफाई रहेगी तो डेंगू का प्रकोप कम रहेगा। उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में 04 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इसके अलावा जो बच्चे अभी भी छूट गये हैं, इस अभियान के तहत वो अपने बच्चों का टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 02 नवम्बर से 11 नवम्बर के बीच 31 जनपदों में टीबी का अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले 41 जनपदों में यह अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से जो गांव छूट गये हैं उनको अगले माह एक अभियान चलाकर लगभग 7000 गांव में लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे। त्योहारों का सीजन आ रहा है इसलिए मोहल्ला निगरानी समिति को सर्तक रहने की आवश्यकता है कि संक्रमण को न फैलने दिया जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकले और सावधानी रखनी की आवश्यकता है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार