Skip to main content

पावनी की शीतल परियोजना को मिली सराहना

पावनी की शीतल परियोजना को मिली सराहना

  • पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण में अभिनव योगदान हेतु सम्मानित

लखनऊ, 7 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की कक्षा-12 की छात्रा पावनी अग्रवाल को पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण हेतु विकसित किये गये अभिनव प्रोजेक्ट ‘सोलर हिंज्ड एनर्जी एफिशिएन्ट टेराकोटा एअर-कूलर लाइनअप (शीतल) हेतु सेंटर फॉर साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी (सी.एस.टी.), उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। पावनी की इस सृजनात्मक परियोजना ने पर्यावरण को हानि पहुचाने वाली एअर-कंडीशनर जैसी मशीनों का बड़ा ही अनूठा विकल्प प्रदान किया है ।यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। अभी हाल ही में पावनी ने अपने इस अनूठे प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव, श्री आशीष तिवारी, आई.एफ.एस., के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की क्लाइमेट चेन्ज टीम एवं रिसर्च टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। 

पावनी अग्रवाल ने यह ‘शीतल  परियोजना श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डीन डा. अभिषेक सक्सेना के मार्गदर्शन में पूरी की है। इस प्रोजेक्ट में सौर ऊर्जा की मदद से एक पम्प द्वारा पानी के प्रवाह को रिसाइकिल कर टेराकोटा एवं जलवाष्प की मदद से एअर-कडीशनर जैसी ठंडक प्राप्त की जा सकती है। पावनी के इस ‘शीतल’ प्रोजेक्ट के माध्यम से भीषण गर्मी में भी तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने कहा कि पावनी की यह ‘शीतल’ परियोजना पर्यावरण व ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर है। यह उन लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, जो एअर-कंडीशनर जैसी मंहगी मशीनों का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। सी.एम.एस. परिवार को पावनी की इस उपलब्धि पर गर्व है।

 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।