लखनऊ- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे राम प्रकाश गुप्त की 20 वीं पुण्यतिथि आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की बाबूजी प्रत्येक कार्यकर्ता को सुनते और उससे मिलते थे चाहे बूथ स्टार का कार्य करता हो या किसी भी ऊंचे पद पर बैठा हुआ हो उसके मन की कोई भी बात वह राम प्रकाश जी को बता सकता था इतना अधिकार उन्होंने कार्यकर्ताओं को दे रखा था इसके अतिरिक्त नियमित कार्यकर्ताओं से मिलना बैठक करना ताकि *कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा रहे इस पर भी निरंतर काम करते थे मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर प्रत्येक सप्ताह कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए एक दिन निर्धारित किया जिसमें पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिल सकते थे इस प्रकार का संवाद राजनीति के क्षेत्र में अद्भुत मिसाल कायम करता है
विनम्रता के साथ किसी भी समस्या का समाधान करना बाबूजी का अद्भुत गुण रहा है उनके समय में दिया गया नारा उत्तर प्रदेश बनेगा उद्योग प्रदेश आज पूर्णता चरितार्थ होता हुआ दिख रहा है आज इस अवसर पर उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर संगठन के मुख्य संरक्षक के रूप में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका नमन और वंदन है उनकी दी हुई सीख और शिक्षा पर संगठन आज भी अमल करता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी प्रबल इच्छा शक्ति पर निरंतर चलने का काम कर रहा है।
श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख पदाधिकारियो में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, नगर महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, शुभम मौर्य, पतंजलि यादव,सनत गुप्ता, सुनीत साहू ,रेखा दुआ, आर के सिंह,दीपक शुक्ला उपस्थित थे,
Comments
Post a Comment