Skip to main content

आधुनिक वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने PehchaanCon 3.0 कैंपेन के लिए की कुणाल रॉय कपूर के साथ साझेदारी

आधुनिक वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने PehchaanCon 3.0 कैंपेन के लिए की कुणाल रॉय कपूर के साथ साझेदारी

  • वर्तमान डिजिटल युग में लोगों को उभरते खतरों के बारे में जानकारी देने एवं शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताने के लिए, बैंक ने रिलीज़ की दो नई विज्ञापन फ़िल्में 

 24 अप्रैल, 2024: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज अपने बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान #PehchaanCon 3.0 को रिलीज किए जाने की घोषणा की। इससे पहले के दो संस्करणों की शानदार सफलता तो आगे बढ़ाते हुए, इस नए अभियान का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से होने वाले डीपफेक स्कैम जैसी आधुनिक युग की धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि इससे अत्यधिक सतर्कता बरतने वाले ग्राहक भी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं।

बैंक ने #PehchaanCon अभियान के तीसरे चरण 3 में जाने-माने अभिनेता, कुणाल रॉय कपूर द्वारा अभिनीत दो नई विज्ञापन फ़िल्में रिलीज़ की हैं। हँसी-मज़ाक के साथ जानकारी से भरे कंटेंट्स वाले ये वीडियो बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति – यहाँ तक कि हमारे बीच का सबसे स्मार्ट और सबसे प्रभावशाली व्यक्ति भी– किस तरह से अंत में धोखे का शिकार बन सकता है। आजकल परिवार के सदस्य/किसी करीबी रिश्तेदार के रूप में नकली पहचान बताकर, या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए नकली डिलीवरी एजेंट के रूप में OTP मांगकर लोगों को धोखा देने के लिए बिल्कुल नई डीपफेक तकनीक का उपयोग किया जाता है। दरअसल यह लोगों के निजी डेटा को हैक करने वाली तकनीक है और जालसाज़ आम लोगों को ठगने के लिए कई अलग-अलग तरीकों के साथ-साथ इसका भी इस्तेमाल कर रहे हैं। 

ये विज्ञापन दिखाते हैं कि, कोई भी व्यक्ति किस तरह से ऐसी धोखाधड़ी का शिकार बन सकता है। इसमें कुणाल रॉय कपूर ने एक शांत स्वभाव के नेकदिल डॉक्टर की भूमिका निभाई है, जिनके सामने उनके मरीज़ बेझिझक होकर अपने दिल की बात कहते हैं, साथ ही यह भी सोचते हैं कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी से खुद को कैसे बचाया जाए। विज्ञापन में इस बात पर बल दिया गया है कि सावधान व सतर्क रहकर और धोखेबाज/जालसाज़ या ठग को पहचानकर, ग्राहक अपनी और अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी की सुरक्षा कर सकते हैं, साथ ही सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग एवं शॉपिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

इस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक, श्री लाल सिंह ने कहा, “आजकल लोगों को ठगने के उद्देश्य से की जाने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी बड़ी सामान्य बात हो गई है और यह खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा, नई तकनीक के आने के बाद से पैसों की ठगी करने वाले लोगों के काम करने के तरीकों में भी बदलाव आया है। इसलिए, सबसे जरूरी बात है कि हम सभी बहुत ज्यादा सावधानी बरतें और संभावित धोखाधड़ी/स्कैम की पहचान करना सीखें। बैंक ऑफ़ बड़ौदा का PehchaanCon अभियान ग्राहकों के लिए स्वयं सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर देता है, ताकि वे साइबर अपराधियों की वजह से संभावित खतरों से अपनी मेहनत की कमाई की सुरक्षा कर सकें।” 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम