Skip to main content

स्लाइस कियारा आडवाणी के साथ अपने नए समर कैम्पेन के जरिए वापस लाया असली मैंगो का आनंद

स्लाइस  कियारा आडवाणी के साथ अपने नए समर कैम्पेन के जरिए वापस लाया असली मैंगो का आनंद

लखनऊ, 10 अप्रैल 2024: एक अनूठे आम के आकर्षण को उजागर करने के उद्देश्य से, स्लाइस ने अपने आकर्षक ग्रीष्मकालीन अभियान ‘रस ऐसा कि बस ना चलेगा‘ का अनावरण करने के लिए अपनी ब्राण्ड एम्बेसेडर कियारा आडवाणी के साथ मिलकर काम किया है। इस अभियान का मकसद आम की अनबुझी इच्छा को पूरा करने के लिए अंतिम साथी के रूप में स्लाइस की स्थिति को सुदृढ़ करना है। एक मनोरम ब्राण्ड फिल्म के माध्यम से, यह आम के अनूठे आकर्षण को उजागर करता है जो स्लाइस अपने उपभोक्ताओं को प्रदान करता है, जो रसीले आम को काटने के असीम आनन्द को दर्शाता है। यह कैम्पेन स्लाइस के अनूठे जादू की परतें खोलता है, उपभोक्ताओं को आम के रसीले स्वाद की सुस्वादु दुनिया में ले जाता है, जहां इसकी हर घूंट सीमाओं और अवरोधों के बिना महसूस की जा सकती है। इस कैम्पेन के बारे में बात करते हुए स्लाइस एण्ड ट्रॉपिकाना, पेप्सीको इण्डिया के एसोसिएट डायरेक्टर अनुज गोयल ने कहा ‘‘एक ब्राण्ड के रूप में, स्लाइस को भारतीय बाजार में हमेशा ही बहुत महत्व दिया जाता है, जो प्रामाणिक आम अनुभव के निकटतम स्वाद प्रदान करने का प्रयास करता है। हमारा नवीनतम समर कैम्पेन आम की इस रसभरी यात्रा का आनन्द लेने के लिए स्लाइस के दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा ‘‘टीवीसी में आम का आनन्ददायक और शुद्ध आनन्द को वास्तविक रूप से दर्शाया गया है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि कैसे स्लाइस किसी भी बाधा या अवरोध से मुक्त होकर, असली आम के अनुभव का असली सार प्रस्तुत करता है। किआरा के आकर्षक व्यक्तित्व और ऑन स्क्रीन उपस्थिति ने स्लाइस के ब्राण्ड व्यक्तित्व के पर्यायवाची एक अनूठे आकर्षण को मूर्त रूप देते हुए, फिल्म को त्रुटिहीन रूप से ऊंचा कर दिया है। हमें विश्वास है कि नई फिल्म हमारे उपभोक्ताओं को गहराई से पसंद आएगी, जो इस सीजन में स्लाइस को अपना पसंदीदा ग्रीष्मकालीन पेय बनाना चाहते हैं।‘‘

फिल्म की शुरुआत असाधारण अभिनेत्री कियारा आडवाणी से होती है जो रैंप पर जलवा बिखेरने की तैयारी कर रही होती हैं, कि अचानक मंच के पीछे एक स्लाइस बोतल ने अप्रत्याशित रूप से उनका ध्यान चुरा लेने में सफल होती है, आम के अनूठे आकर्षण से मंत्रमुग्ध होकर, कियारा उसे पकड़ लेती है और खुद को इसके बेजोड़ प्रलोभन में डुबो देती है। एक आश्चर्यजनक मोड़ में, बोतल में आम की तस्वीर जीवंत हो जाती है और असली आम में बदल जाती है, जिससे वह आश्चर्यचकित रह जाती है। कियारा ने स्लाइस के साथ असाधारण आम के स्वाद के मनमोहक आकर्षण का आनंद लेते हुए क्रू और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, रैंप पर एक शो स्टॉपिंग क्षण में समापन हुआ जहां वह आत्मविश्वास से स्लाइस का आनंद लेती है और ‘रस ऐसा की बस ना चलेगा‘ की घोषणा करती है।

रंग और स्वाद की इस आंधी में, टीवीसी स्वादिष्ट और रसीले आम को काटने के असीम आनन्द के सेलिब्रेशन को मनाता है। स्लाइस के साथ, यह इस अनूठी यात्रा के सार को दर्शाता है, जहां अवरोध पीछे छूट जाता है, उपभोक्ताओं को एक ऐसी दुनिया में गोता लगाने के लिए आमंत्रित करता है जहां हर घूंट आम के आनंद और बेहिचक आम के स्वाद की ओर ले जाता है। टीवीसी के माध्यम से, स्लाइस वास्तव में असली आम के अनुभव का प्रतीक है, जो इसे एक प्रामाणिक और निर्बाध आम रोमांच की तलाश करने वालों के लिए एक आदर्श साथी बनाता है।

फिल्म पर टिप्पणी करते हुए, भारतीय अभिनेत्री और स्लाइस की ब्राण्ड एंबेसडर कियारा आडवाणी ने कहा, “स्लाइस के साथ सहयोग करना हमेशा खुशी की बात है; उनके अभियान अविश्वसनीय रूप से मनोरम, मनोरंजक और टाइमलैस हैं। यह फिल्म मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है क्योंकि यह आम के अनूठे आकर्षण को खूबसूरती से दर्शाती है, और हर किसी को स्लाइस के साथ इसके स्वाद में डूबने का आग्रह करती है। मैं अपने प्रशंसकों को फिल्म का अनुभव करने और स्लाइस के साथ आम के मौसम को अपनाने में मेरे साथ शामिल होने के लिए रोमांचित हूं।‘‘

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम