Skip to main content

कलर्स अपने नए शो ‘लक्ष्मी नारायण’ में ब्रह्मांड की आदर्श जोड़ी के साथ

कलर्स अपने नए शो ‘लक्ष्मी नारायण’ में ब्रह्मांड की आदर्श जोड़ी के साथ

  • सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘लक्ष्मी नारायण’ का प्रीमियर इस सप्ताह हुआ है, और हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा 

लखनऊ, 25 अप्रैल 2024: हर पति और पत्नी एक-दूसरे के अस्तित्व और ऊर्जा के पूरक हैं, वे साथ मिलकर अपनी जो दुनिया बनाते हैं, उसके पैमाने को सामंजस्यपूर्ण ढंग से संतुलित करते हैं। इस परंपरा की शुरुआत देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के दिव्य जोड़े से हुई थी, जो सहस्राब्दियों से पति-पत्नी के बीच सही तालमेल का प्रतीक हैं। ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ की सफलता से प्रेरित होकर, कलर्स का नया पौराणिक शो ‘लक्ष्मी नारायण’ ब्रह्मांड की आदर्श जोड़ी देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की महागाथा को प्रदर्शित करता है। इस दृढ़ विश्वास के साथ कि “हर घर में हैं लक्ष्मी नारायण”, यह पौराणिक कहानी दर्शकों को सुख, सामर्थ्य और संतुलन का खज़ाना हासिल करने की कुंजी देने का वादा करती है, और उन्हें जीवनसाथी को लेकर अनुकूलता, विश्वास, परस्पर सम्मान, और साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करने पर जीवन के बहुमूल्य सबक देते हुए, अपने घर में विपुलता का स्वागत करने के लिए प्रेरित करती है। श्रीकांत द्विवेदी और शिव्या पठानिया क्रमशः नारायण और लक्ष्मी की भूमिकाओं में  दिखेंगे, और सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, 'लक्ष्मी नारायण' का प्रीमियर इस सप्ताह 22 अप्रैल को हुआ है और यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

वायकॉम18 के जनरल एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष आलोक जैन कहते हैं, “‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ की अपार सफलता के बाद, जो देश भर के दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है, हम अपनी नवीनतम पेशकश 'लक्ष्मी नारायण' प्रस्तुत करके उत्साहित हैं। हमारी संस्कृति में पौराणिक धारावाहिकों का बहुत खास महत्व हैं, जो परिवारों की एकता को बढ़ाने वाली शक्ति के रूप में काम करते हैं। यह कहानी ईश्वर ‘लक्ष्मी’ और ‘नारायण’ की आदर्श जोड़ी को सम्मान अर्पित करती है। अपने शो से, हमारा लक्ष्य इस दिव्य जोड़े की सुनी-अनसुनी कहानियों को प्रदर्शित करना है, और हमें उम्मीद है कि यह शो जीवन में अनुकूलता, विश्वास, परस्पर सम्मान, और साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करने को लेकर मूल्यवान सबक देगा।”

स्वास्तिक प्रोडक्शंस के संस्थापक और चीफ क्रिएटिव सिद्धार्थ कुमार तिवारी कहते हैं, “ऐसा कहा जाता है कि हर महान व्यक्ति के पीछे किसी ऐसी महिला का हाथ होता है, जो अपनी दिव्य उपस्थिति से उसका साथ निभाती है। ब्रह्मांड का एक परम सत्य यह भी है कि देवी लक्ष्मी की उपस्थिति साधारण नर को नारायण के समान बना देती है। शिव शक्ति - ताप त्याग तांडव को मिले अपार प्यार के बाद, स्वास्तिक प्रोडक्शंस को लक्ष्मी नारायण के साथ अपने पौराणिक यूनिवर्स को मजबूत करने पर गर्व है। इस दिव्य जोड़े की यह शाश्वत गाथा दर्शाती है कि धार्मिकता और विपुलता की खोज में क्या निहित है। लोगों द्वारा पूजनीय आदर्श जोड़े की महिमा का जश्न मनाने और टेलीविज़न उद्योग में माइथॉलजी शैली को मजबूत करने के लिए कलर्स के साथ पुन: सहयोग करना रचनात्मक रूप से संतुष्टिदायक है।”

देखिए ‘लक्ष्मी नारायण’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे केवल कलर्स पर।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम