Skip to main content

शालीमार कॉर्प और सरोवर होटल्स ने लखनऊ में किया भव्य होमटेल का शुभारंभ

शालीमार कॉर्प और सरोवर होटल्स ने लखनऊ में किया भव्य होमटेल का शुभारंभ

लखनऊ, 22 अप्रैल, 2024: सरोवर होटल्स और शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने आज आलमबाग में होमटेल के भव्य शुभारंभ की घोषणा की है। इस होटल के शुभारंभ के साथ ही सरोवर होटल्स ने शहर में अपनी उपस्थिति और भी मजबूत कर ली है। सरोवर होटल्स राजधानी लखनऊ में सरोवर पोर्टिको और गोल्डन ट्यूलिप के नाम से दो लग्जरी होटल्स का संचालन कर रहा है।

आलमबाग बस अड्डे और मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल बगल में स्थित होमटेल बिज़नेस करने के लिए राजधानी लखनऊ आने वालों और घूमने के मकसद से आने वाले पर्यटकों, दोनों के लिए, शहर के बीचों बीच आरामदायक रहने की जगह प्रदान करता है।

104 खूबसूरत कमरों के साथ, जिनमें डीलक्स, प्रीमियम और एक्ज़ीक्यूटिव सुइट शामिल हैं, यह होटल मेहमानों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह के रहने के विकल्प प्रदान करता है। होटेल में मेहमान 24 घंटे चलने वाले रेस्टोरेंट "फ्लेवर्स" में जायकेदार स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा, होटल में अत्याधुनिक डाइनिंग और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं विशाल टोपाज़ और क्रिस्टल बॉलरूम भी उपलब्ध हैं, जो हर तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एकदम उपयुक्त स्थान हैं।

लखनऊ में होमटेल ब्रांड लाने के लिए शालीमार कॉर्प लिमिटेड के डायरेक्टर कुणाल सेठ ने खुशी जताई और कहा, "सरोवर होटल्स के साथ मिलकर हम लखनऊ में बेहतरीन होमटेल का अनुभव लाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह साझेदारी शहर के बीचों बीच आधुनिक और आरामदायक रहने की सुविधा यात्रियों को देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। होमटेल आलमबाग उन यात्रियों के लिए है, जिन्हें रहने के लिए अच्छा और सुविधा भरा होटल चाहिए। वे चाहे बिज़नेस के लिए आए हों या घूमने, यहां उन्हें बढ़िया सर्विस और ऐसी सहूलियतें मिलेंगी जिससे उनका सफर पूरा आनंददायक और परेशानी मुक्त हो जाएगा।"

सरोवर होटल्स के प्रबंध निदेशक और लूव होटल्स इंडिया के निदेशक अजय के. बकाया ने इस अवसर पर कहा, "हमें होमटेल ब्रांड को उस शहर में लाने की खुशी है, जो यहां आने वालों के दिलों में एक खास जगह रखता है। होमटेल ब्रांड एक नई, खुशनुमा और युवाओं को पसंद आने वाली जगह है, जो शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। हम शालीमार कॉर्प के साथ साझेदारी करने की बेहद खुशी है, जिनके साथ मिलकर हम आतिथ्य के मानकों को फिर से परिभाषित करने और मेहमानों के ठहरने के अनुभव को बेहतर बनाने का लक्ष्य साझा करते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम