Skip to main content

सी.एम.एस. छात्रों को समाज का आदर्श नागरिक बना रहा है: ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

सी.एम.एस. छात्रों को समाज का आदर्श नागरिक बना रहा है: ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

लखनऊ, 9 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित ‘डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स’ में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों को समाज का आदर्श नागरिक बना रहा है। श्री पाठक ने आगे कहा कि शिक्षा ही मनुष्य में मानवता का संचार करती है। जब छात्रों को चारित्रिक उत्कृष्टता व जीवन मूल्यों से भरपूर सर्वांगीण व उद्देश्यपूर्ण शिक्षा मिलेगी, तभी उनमें मनुष्यता का विकास संभव हो पाता है। इससे पहले, सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। प्रार्थना नृत्य, सर्वधर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना, गीत-संगीत, लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों की अभिभावकों ने भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को प्रारम्भ से ही डिवाइन एजुकेशन प्रदान कर उनमें वैश्विक दृष्टिकोण का विकास किया जाये। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावकों का अपार सहयोग हमें मिलता है, इसी कारण हम बच्चों को सफलता की बुलन्दी पर पहुँचाने में सफल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम