Skip to main content

फिक्की फ्लो लखनऊ ने आयोजित किया प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड


 
फिक्की फ्लो लखनऊ ने आयोजित किया प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड

  • 8 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
  • हर दिन महिलाओं का-फराह खान

लखनऊ। फिक्की फ्लो  लखनऊ चैप्टर ने आज होटल हयात रीजेंसी लखनऊ में प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  रजनी तिवारी और बॉलीवुड की  प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, पटकथा  लेखक और निर्माता निर्देशक फराह खान विशिष्ट  अतिथि थीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने कहा कि फिक्की फ्लो महिलाओं के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रही हैं।महिलाएं चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़तीहैं।हमें आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने साथ की महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

इस मौके पर फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की  चेयरपर्सन स्वाति वर्मा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस  कार्यक्रम की इवेंट चेयर थीं। उन्होंने कहा कि फ्लो यूपी अवार्ड्स फ्लो कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमो में से एक है क्योंकि यह आयोजन न केवल पहचान और पुरस्कार देता है बल्कि हमारे राज्य की असाधारण महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का उत्सव भी मनाता है।

महिलाएं जिन्होंने हमारे समाज में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लायी है और कई अन्य लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।  ये महिलाएं हमारे देश की सच्ची नेता हैं जो देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को बनाने में मदद करती हैं। हाल के दशकों में सबसे क्रांतिकारी परिवर्तनों में से एक व्यवसायों में महिलाओं की बढ़ती प्रमुखता रही है। जैसे-जैसे समय बदलता है, भारत में महिला उद्यमियों के उदय ने सिद्ध किया है कि व्यवसाय में महिलाएं पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं  हैं।

इस वर्ष फ्लो यूपी महिला पुरस्कारों का 9वें संस्करण का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष महिलाओं की असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को दिए जाने  सम्मानों की एक श्रृंखला है। इस वर्ष एफएलओ ने 8 श्रेणियों की महिलाओं को सम्मानित किया और महिला उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।