Skip to main content

‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित हुई डा. भारती गाँधी

‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित हुई डा. भारती गाँधी

लखनऊ, 8 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु ‘लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। होटल आई.टी.सी. फार्च्यून, लखनऊ में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में श्रीमती रश्मि रानी, आई.पी.एस., एडीशनल एस.पी., ने डा. भारती गाँधी को ‘लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ प्रदान कर शिक्षा, समाज एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनकी छः दशक की अतुलनीय सेवाओं को सराहा। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, राजनीति, पत्रकारिता व अन्य क्षेत्रों की तमाम ख्यातिप्राप्त हस्तियों ने अपनी उपस्थित से समारोह की गरिमा को बढ़ाया। सम्मान समारोह का आयोजन शैक्षिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था क्लैट पॉसिबल एवं ट्रू आब्जर्विंग इण्डिया के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. भारती गाँधी ने कहा कि यह सम्मान बालक-बालिकाओं के उज्जवल भविष्य एवं महिला सशक्तीकरण के उनके प्रयासों को और गति प्रदान करेगा।

शिक्षा, सामाजिकता एवं महिला सशक्तीकरण की सशक्त हस्ताक्षर डा. भारती गाँधी को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना न सिर्फ सी.एम.एस. परिवार के लिए अपितु लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। डा. गाँधी विगत 65 वर्षों से बालक/बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास व सामाजिक उत्थान में सतत् संलग्न है एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के प्रति आपका समर्पण एवं संघर्ष सर्वविदित है। डा. भारती गाँधी के मार्गदर्शन में सिटी मोन्टेसरी स्कूल शिक्षा में उच्च आदर्शों का समावेश करके भावी पीढ़ी को ‘टोटल क्वालिटी परसन’ बनाने का कर्तव्य निभा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डा. भारती गाँधी को देश एवं विदेश में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम