Skip to main content

टाटा पॉवर ने अयोध्या में ई-मोबिलिटी समाधानों का विकास किया, महत्वपूर्ण मार्गों पर चार्जिंग प्वाईंट उपलब्ध कराए

टाटा पॉवर ने अयोध्या में ई-मोबिलिटी समाधानों का विकास किया, महत्वपूर्ण मार्गों पर चार्जिंग प्वाईंट उपलब्ध कराए

अयोध्या: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अग्रणी, टाटा पॉवर और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) ने शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। इस रणनीतिक गठबंधन का उद्देश्य अयोध्या में इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने में तेजी लाना और परिवहन के सस्टेनेबल साधनों को बढ़ावा देना है।इस परियोजना द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करके अयोध्या और नजदीकी मुख्य शहरों के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी स्थापित की गई है। महत्वपूर्ण मार्गों, जैसे एनएच27 द्वारा अयोध्या से लखनऊ के बीच, एनएच330 द्वारा अयोध्या से राय बरेली के बीच, एनएच330 द्वारा अयोध्या से प्रयागराज के बीच और एनएच27 द्वारा अयोध्या से गोरखपुर के बीच स्थित ये स्टेशन यात्रियों और यहाँ के स्थानीय लोगों के यात्रा के अनुभवों में काफी सुधार ले आएंगे। 

21 मार्च, 2024 को अयोध्या में कलेक्टर कार्यालय, एमएलसीपी पार्किंग में इन स्टेशनों का आधिकारिक अनावरण कर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या और टाटा पॉवर के गणमान्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस दूरदर्शी परियोजना के लिए अपने सहयोग का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में मुख्य शहरों को जाने वाले चार इलेक्ट्रिक वाहनों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महत्वपूर्ण अतिथियों में अयोध्या के कमिश्नर, श्री गौरव दयाल और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) के वाईस चेयरमैन, श्री अश्विनी पांडे ने स्थानीय अधिकरणों का प्रतिनिधित्व किया। टाटा पॉवर की ओर से श्री दीपेश नंदा, प्रेसिडेंट-रिन्युएबल्स, सीईओ एवं एमडी- टीपीआरईएल के साथ श्री वीरेंद्र गोयल, हेड बिज़नेस डेवलपमेंट (ईवी), श्री रामकृष्ण सिंह - हेड- बिज़नेस ऑपरेशंस (ईवी) भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। टाटा पॉवर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री दीपेश नंदा ने कहा, ‘‘अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशंस परियोजना को पूरा करने की आज की उपलब्धि एक हरित भविष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। ये स्टेशन इनोवेशन और पर्यावरण का ख्याल रखने का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में यह अभियान नेट जीरो उत्सर्जन की ओर हमारे देश की गति तय करेगा। आवागमन के सस्टेनेबल समाधानों को बढ़ावा देकर हम न केवल स्थानीय परिवहन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं, अपितु देश को हरित भविष्य की ओर ले जाने के उद्देश्य में अपना योगदान भी दे रहे हैं। हम मिलकर सभी के लिए एक सस्टेनेबल भविष्य को आकार दे रहे हैं।’’

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम