Skip to main content

देश की अर्थव्यवस्था का आधार व्यापारी समाज : राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल

देश की अर्थव्यवस्था का आधार व्यापारी समाज : राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल

  • राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी सम्मलेन
  • 6 विभूतियों को भामाशाह एवं 3 विभूतियों को उद्योग रत्न सम्मान 

लखनऊ , फरवरी 2024। हिंदुस्तान के देश का किसान अगर अन्नदाता है, तो भारत के विकास की गाथा का हिस्सा देश के करदाता हैं, भारत के विकास का केंद्र बिंदु व्यापारी हैं। यह बात उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने आज रविन्द्रालय प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी सम्मलेन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होने आगे कहा कि विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उद्योग और व्यापार के बिना कुछ संभव नहीं है। देश की आजादी के स्वतंत्रता आंदोलन में सेठ जमनालाल बजाज, घनश्याम दास बिरला जैसे लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होने कहा कि जब महात्मा गांधी जी ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आंदोलन चलाया तब उसमें सबसे अग्रणी भूमिका हिंदुस्तान की बाजारों और व्यापारी भाइयों की थी। 20वीं सदी पश्चिमी देशों की थी लेकिन 21वीं सदी भारत की है, आज ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, उद्योग-व्यापार में हमारी धमक दुनिया देख रही है।

आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कभी भी कोई व्यापारी एक दूसरे का शोषण नहीं करता, हां व्यापार में कुछ समस्यायें भी आती हैं तो इसके लिए संगठन को आगे आना होगा। उन्होने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार व्यापारी समाज है, जहां पहले व्यापारियों में पुरुषों की भागीदारी रहती थी, वहीं आज वर्तमान में महिलाओं की हिस्सेदारी पूरे देश के अंदर 14 प्रतिशत है। आज जितने भी स्टार्टअप बन रहे हैं उसमें 35 प्रतिशत स्टार्टअप की डायरेक्टर-निदेशक महिलाएं हैं। अगर व्यापार और व्यापारी मजबूत होगा तो यह प्रदेश और देश मजबूत होगा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन छोटे रिटेल व्यापार से लेकर उद्योगों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद भी कर रहा है।

समारोह में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने संबोधन में देश के 11 करोड़ खुदरा व्यापरियों की मूलभूत समस्याओं को महामहिम के सामने रखते हुए खुदरा व्यापार मंत्रालय के गठन की मांग रखी। उन्होंने काफी बड़ी संख्या में व्यापारियों की कर्जदारी का मामला उठाते हुए कहाकि इस समय सरकारी और प्राइवेट माध्यम से क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन काफी संख्या में बांटे जा रहे हैं, इस पर सख्ती से अंकुश लगाने की जरुरत है क्योंकि इसके जाल में फंसकर व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। 

इस अवसर पर उन्होंने महामहिम राज्यपाल को एक सुझाव पत्र सौंपा जिसमें जी एस टी का स्लैब कम करने, जी एस टी अदा करने वाले व्यापारियों को जब वे साठ वर्ष से ऊपर या काम करने में अशक्त हो जाएं पेंशन देने ,जी एस टी का सरलीकरण करने, विधान परिषद और राज्य सभा में व्यापारियों को नामित करने  प्रदेश के निगमों में व्यापारियों को नामित करने  ,दो लाख तक के ऋण माफ करने, ऑनलाइन बिजनेस पर रोक लगाने, व्यापारियों के लिए दैवीय आपदा कोष बनाने की मांग की गई है। अमित गुप्ता ने सभी दलों से अपने मैनीफेस्टो में व्यापारियों का मुद्दा शामिल करने की मांग की। स्वागत भाषण में मुरलीधर आहुजा ने वर्तमान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज सरकार की सख्ती के कारण व्यापारी भयमुक्त माहौल में व्यापार कर पा रहे हैं।

काशी से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहाकि वर्तमान सरकार की वजह से माफियाराज समाप्त हो चुका है और व्यापारियों के अपहरण और वसूली जैसी घटनाएं सुनने में भी नहीं आती हैं।समारोह में राज्यपाल ने भामाशाह रत्न सम्मान से सुधीर हलवासिया, सलिल विश्नोई, अजीत सिंह बग्गा, संतोष गुप्ता ,राजू जयराम और गोविंद बाबू टाटा और उद्योग रत्न सम्मान से मनोज गोयल, मुरलीधर आहूजा और संदीप अग्रवाल को सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।