Skip to main content

‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

लखनऊ, 15 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का चार सदस्यीय शिक्षक दल दो दिवसीय ‘कैम्ब्रिज स्कूल्स साउथ ईस्ट एशिया कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु आज गोवा रवाना हो गया। यह सम्मेलन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल, लंदन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के 700 से अधिक शिक्षाविद् प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु गोवा रवाना होने वाली शिक्षिकाओं में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज एजूकेशन की डीन सुश्री सुषमा राजकुमार, सुश्री मशीरा आरिफ, सुश्री सना शमीम एवं सुश्री मनीषा चतुर्वेदी शामिल हैं। इस सम्मेलन में सी.एम.एस. शिक्षिकायें देश-विदेश से पधारे शिक्षाविद्ों को सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत करायेंगी, साथ ही वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने, उनकी योग्यता को बढ़ाने एवं उनकी रचनात्मक ऊर्जा को समाज, देश व विश्व मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने हेतु सार्थक विचार रखेंगी। विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन कैम्पसों सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस, अलीगंज प्रथम कैम्पस एवं राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस में कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की कक्षायें संचालित की जा रही हैं तथापि अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सी.एम.एस. शिक्षकों के गहन अनुभवों को देखते हुए इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विशेष रूप से आमन्त्रित किया है।

कैम्बिज का अनूठा पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति छात्रों को स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का पूरा ज्ञान प्रदान करता है, जो आगे चलकर वैश्विक सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास व सफलता का पासपोर्ट माना जाता है। कैम्ब्रिज बोर्ड अपने सम्बद्ध स्कूलों तथा शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से भरपूर, जिम्मेदार, विचारवान, रचनाशील तथा कर्तव्यपराण बनाने के लिए तैयार करता है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।