Skip to main content

101 कन्याओं का कन्यादान करेंगे कल्पा कांतिलाल प्रेमजी मारू

101 कन्याओं का कन्यादान करेंगे कल्पा कांतिलाल प्रेमजी मारू 

  • क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह 25 को श्री राम लीला मैदान में 

लखनऊ, 23 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिस मूल मंत्र को साकार करने का जो संकल्प दिया था, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए क्लासिक समूह अब बेटी बसाओ का कृत संकल्प लेते हुए आगामी 25 फरवरी 2024 को श्री राम मैदान ऐशबाग, लखनऊ में 101 निर्धन-निराश्रित बेटियों का ' क्लासिक सामूहिक विवाह ' का आयोजन करेगा।

क्लासिक सामूहिक विवाह के संयोजक कांतिलाल पी मारू ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ मेरा संकल्प बेटी बसाओ का है, जिसको फलीभूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के अवध प्रान्त की 101 निर्धन-निराश्रित बेटियों का चयन क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह के लिए किया गया है।

उन्होने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई, अवध में राम आए, चहु दिशा राम मय हुई। ऐसे मनोरम वातावरण में जिस प्रकार भगवान श्री राम व माता जानकी का विवाह हुआ था, उसी भांती 101 बेटियों का विवाह होगा।

कल्पा कांतिलाल मारू ने बताया कि क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में सभी 101 बेटियों को सुहाग की सभी चीजों के साथ घर गृहस्थी की सभी चीजें बर्तन, अलमारी, डबल बेड, रजाई गद्दा, कपड़े के साथ घरेलू उपयोग की अन्य चीजें भेंट की जायेंगी।

पंडित आदित्य द्विवेदी ने बताया 101 निर्धन - निराश्रित बेटियों के क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में वर पक्ष के 25 लोगों  एवं वधू पक्ष के 25 लोगों को मार्ग व्यय भी दिया जायेगा। इसके अलावा वर-वधू पक्ष के सगे सम्बन्धी भी इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इस समारोह में कांतिलाल पी मारू एवं उनकी पत्नी कल्पा कांतिलाल मारू 101 कन्याओं का कन्यादान करेंगे।

हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डॉ दिनेश शर्मा राज्य सभा सांसद, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/ विधायक नोएडा, डॉ नीरज बोरा विधायक लखनऊ उत्तर क्षेत्र उपस्थित होंगे। प्रेस वार्ता में राजेश गुप्ता, नितेश अग्रवाल , गोपाल कुमार , राजेश कुमार , हर्षित, सुशांक अरोड़ा, विनोद सिंघल, अचल गुप्ता,  छवि गर्ग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम