Skip to main content

कलर्स डांस महोत्सव का एक और ब्लॉकबस्टर सीज़न वापस लेकर आया है

कलर्स डांस महोत्सव का एक और ब्लॉकबस्टर सीज़न वापस लेकर आया है 

लखनऊ , 27 जनवरी, 2024: डांस के उल्लासपूर्ण ब्रह्मांड में, महानता को बस मूव्स से नहीं मापा जाता है, यह डांस के प्रति रोमांचक दीवानगी से जगमगाती है। ‘बिग बॉस’ के अभूतपूर्व सीज़न के बाद, कलर्स अब डांस के प्रति जुनून का जश्न मना रहा है, और यह 3 फरवरी 2024 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी ‘डांस दीवाने’ को वापस लाएगा। पिछले सीज़न में विभिन्न डांस फॉर्म्स को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने और ‘अब हर एज को मिलेगा स्टेज’ मंत्र के साथ अपनी समावेशिता का समर्थन करने के बाद, यह सीज़न अल्टीमेट डांस दीवाने के प्रतिष्ठित खिताब हेतु प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन पीढ़ियों की नई प्रतिभाओं का स्वागत करता है। सदाबहार माधुरी दीक्षित नेने इस सीज़न में जज के सिंहासन पर फिर से आसीन होंगी, साथ ही एक नया और रोमांचक ट्विस्ट जोड़ते हुए, बॉलीवुड के प्रिय अन्ना, सुनील शेट्टी ने जजों के पैनल में अपनी शुरुआत करते हुए, शो में नया आयाम जोड़ेंगे। यह मंच और भी अधिक जीवंत होने वाला है क्योंकि देश की पसंदीदा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस डांस महोत्सव में करिश्माई मेज़बान की भूमिका निभाएंगी।

‘आपके परिवार से हमारे परिवार तक’ के सिद्धांत के साथ, यह प्रतिष्ठित डांस फ्लोर कला के लिए अपनी दीवानगी से बंधे भारत की पहली डांस फैमिली का निर्माण करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए तैयार है। इस डांस उत्सव के जज न केवल डांस परिवारों की विवेचना करेंगे बल्कि उनके जैविक संबंधों के बजाय उनकी प्रतिभा के आधार पर यह परिवार बनाएंगे। तीन पीढ़ियों के कलाकारों को एक असाधारण अवसर देते हुए, यह सीज़न ग्रैंडपैरेंट्स, जीवंत अंकल, आंट, चंचल बच्चों, केयरिंग पैरेंट्स, और उत्साही भतीजियों और भतीजों को एक शानदार मंच पर साथ लाएगा। इस बड़े खुशहाल भारतीय परिवार के सदस्य हर उम्र समूह के प्रतिभागी हैं जिनमें खून का ही नहीं बल्कि अपनी डांस के प्रति जुनूनू का संबंध है। उम्र और शैली-संबंधी सीमाओं से मुक्त होकर, यह सबसे बड़ा डांस बैटल प्रतियोगियों को अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ डांस के प्रति अपने जुनून को बढ़ाने की चुनौती देता है। ड्रीम्स वॉल्ट मीडिया द्वारा निर्मित, ‘डांस दीवाने स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन’ का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा और हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम