Skip to main content

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी  को नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित  

लखनऊ, 23 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस का विशाल सभागार आज सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक व्यक्तित्व, उनकी स्मृतियों एवं जनमानस की भावनाओं के अतिरेक से भावविभोर रहा, जहाँ हजारों की संख्या में लखनऊवासियों ने नम आँखों डा. जगदीश गाँधी को भावभीनी श्रंद्धान्जलि अर्पित की।  उनका पार्थिक शरीर आज अन्तिम दर्शन हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस में रखा गया। लखनऊ की तमाम मूर्धन्य हस्तियों के साथ ही छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के विशाल जनसमुदाय ने नम आँखों से डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को संजोया और परमपिता परमात्मा से उनकी पवित्र आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। डा. जगदीश गाँधी की पत्नी डा. भारती गाँधी, पुत्र श्री विनय गाँधी, पुत्री डा. सुनीता गाँधी, प्रो. गीता गाँधी किंगडन, प्रो. नीता गाँधी फारुही व अन्य परिवारीजनों के साथ ही सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में लखनऊ के जनमानस ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने डा. जगदीश गाँधी के निधन पर प्रेषित शोक संदेश में हुए कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धान्त को अंगीकार कर डा. जगदीश गाँधी ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लाखों छात्र-छात्राओं के आचरण में भी इस सिद्धान्त को अंकित करने का कार्य किया। भारत में मॉरीशस के राजदूत ने भी मॉरीशस सरकार की ओर से शोक संदेश प्रेषित किया है। आज लखनऊ की तमाम मूर्धन्य हस्तियों ने सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस आडिटोरियम पधारकर डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी के प्रमुख श्री अखिलेश यादव, पूर्व उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, आई.ए.एस., पूर्व मंत्री, उ.प्र. डा. महेन्द्र सिंह, संासद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, लखनऊ की कमिश्नर सुश्री रोशन जैकब, लखनऊ के जिलाधिकारी डा. सूर्यपाल गंगवार, आई.ए.एस., लखनऊ की पूर्व मेयर सुश्री संयुक्ता भाटिया, भाजपा पदाधिकारी श्री राजीव मिश्रा, श्री विपिन कुमार मिश्रा, आई.ए.एस., एडीशनल सेक्रेटरी, फूड एण्ड सप्लाई, श्री प्रशान्त सिंह अटल, चीफ स्टैण्डिंग काउन्सिल, हाईकोर्ट, न्यायमूर्ति श्री विष्णु सहाय, न्यायमूर्ति श्री राकेश कुमार, पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस, श्री राकेश कुमार, ए.डी.एम., प्रोटोकाल, फादर लेनिन चाको, फादर डोनाल्ड डिसूजा, इस्माल धर्मानुयायी श्री फिरंगी महली एवं श्री कल्बे सबरेन समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी आदि शामिल रहे।

 इसके अलावा, सभी धर्मों के धर्मगुरू व अनुयायी,  राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की। डा. जगदीश गाँधी की स्मृति में आगामी 4 फरवरी, रविवार को अपरान्हः 3 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में ‘स्मृति सभा’ का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक व्यक्त्वि व कृतित्व को याद किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम