Skip to main content

16वें यूपी महोत्सव में आज 12वें दिन भी साहित्यकार और कवियों द्वारा लगातार अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गई

16वें यूपी महोत्सव में आज 12वें दिन भी साहित्यकार और कवियों द्वारा लगातार अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गई 

LUCKNOW , प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा अपने सभी आयोजनों में साहित्यकार और कवियों को अपने मंच पर विशेष स्थान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि 16वें यूपी महोत्सव में आज 12वें दिन भी साहित्यकार और कवियों द्वारा लगातार अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में परियां फाउंडेशन द्वारा सरिता कटियार संयोजिका, नरेंद्र भूषण अध्यक्ष, मृघकाक श्रीवास्तव और संपत्ति कुमार मिश्र विशेष अतिथि रहे। डॉ अरविंद झा, विपुल कुमार मिश्रा, शायर गुर्जर लखनवी, अनीता अरोड़ा, प्रवीण पांडे, राजेश राज, पवन सिंह, उमा लखनवी, महेश गुप्ता और शेफाली कटिहार ने अपनी साहित्यिक और कविता पाठ से ठंड में भी लोगों के जहां में गर्मी पैदा कर दी। गुर्जर लखनवी का ‘नदामत कर गुनाह खुद के छुपा तो लेते हैं मगर गुर्जर गुनाह नेकी को तबाह कर देते हैं।’ डॉ अरविंद झा का ‘मंगलमय हो आपकी अंग्रेजी का साल, सर्दी से अपना शहर शिमला नैनीताल’, विपुल कुमार मिश्रा का ‘सबके मन में हर्ष हो, खुशियां मिले अपार, मंगलमय नव वर्ष हो, सुखी रहे परिवार’ उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज सांस्कृतिक मंच अपने पूरे शबाब में दिखा। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां जिसमें गर्ल्स मॉडल और बॉयज मॉडल, ग्रुप डांस और संगीत का जबर्दस्त तालमेल देखने को मिला।

मिस एंड मिस्टर युपी आइकॉन 2023 प्रतियोगिता जिसको डैनमस डिजायर अकैडमी जिसकी निर्देशिका शालिनी श्रीवास्तव एवं रवि प्रकाश हैं, सभी डांस परफॉर्मेंस डीपीएस स्कूल जानकीपुरम भारतखंडे नारायण स्कूल की प्रख्याति श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिसमें चीफ गेस्ट डॉ आनंद कुमार जैन रहे और जजमेंट मिस्टर ओमदीप एवं मिस्टर विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया, कलाकारों का मेकअप लगेज ब्यूटी ने किया। मॉडल गर्ल्स के रूप में उपन्या, प्रगति, सृष्टि, आकांक्षा, साक्षी, अनुष्का, प्राजंलि, प्रिया सिंह, भूमिका, गार्गी, मल्लिका, मॉडल और मॉडल बॉयज में शौर्य पांडे, अहमद, अनंत, अक्षत, अश्विन, हर्ष और  जारून ने मंच पर अपना जलवे बिखेरा।

ग्रुप डांस डीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया जिससे माही, नक्षत्र ,अनुश्री, कृष्णगी, इशिका और सोलो डांस का परफॉर्मेंस अनुश्री, समर्थ, पार्वी, भव्या, माही, कौस्तुभ, विदुषी, तनुज, पूजा द्वारा किया गया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट हमेशा नए और उभरते हुए कलाकारों को तथा विलुप्त होती हुई लोक कला संस्कृति को बढ़ावा देता है। इसी क्रम में आज  कलाकार राजेंद्र  नौसेना के तटरक्षक मुख्यालय दिल्ली से फ्लाइंग विंग के निर्देशक से सेवानिवृत्ति के बाद संगीत, साहित्य और कल को अपने जीवन के रंग में रंग लिया है। कोई भी वाद्य यंत्र हो, कोई भी गायकी हो, मानो की वाणी मैं सरस्वती का वास हो गया है। आज उन्होंने अपनी प्रतिभा से मंच को गौरवान्वित किया।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।