Skip to main content

शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा हरी-भरी खुशहाल धरती का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा हरी-भरी खुशहाल धरती का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 18 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सी.आई.एस.वी. मिनी कैम्प का ‘ओपेन डे समारोह’ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक प्रस्तुतियों से वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार रूप देने के साथ ही  एकता, शान्ति व सौहार्द से परिपूर्ण हरी-भरी खुशहाल धरती का अलख जगाया। सी.आई.एस.वी. ओपेन डे समारोह का शुभारम्भ सर्वधर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा विश्व एकता एवं विश्व शान्ति का अलख जगाया।

इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने ‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. केवल किताबी ज्ञान न देकर बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा से भी ओतप्रोत कर बच्चों का सम्पूर्ण विकास करने को प्रतिबद्ध है और आज का यह कार्यक्रम इन्हीं विचारों का साकार रूप है। बाल शिविर की डायरेक्टर सुश्री मोनिका एरोन ने सभी प्रतिभागी छात्रों व टीम लीडरों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बाल शिविर अपने आप में एक लघु विश्व की झलक है। यह एक साथ रहकर छात्रों ने मित्रता व सद्भाव की जो शिक्षा प्राप्त की है, वह पूरी जिन्दगी उनके साथ रहेगी। विदित हो कि यह तीन दिवसीय मिनी कैम्प ‘इन्वार्यनमेन्टल सस्टेनबिलिटी’थीम पर आयोजित किया गया, जिसमें सी.एम.एस. के 18 कैम्पसों के 10 से 11 वर्ष उम के छात्रों ने अपने टीम लीडर के नेतृत्व में प्रतिभाग किया एवं तीन दिनों तक एक साथ एक छत के नीचे साथ-साथ रहकर प्रेम, शान्ति, एकता, सहयोग और भाईचारे का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कैम्प में पर्यावरण जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम